आजादी के महानायक को नमन,जीनगर अमर शहीद बीरबल सिंह ढालिया के 80वें शहादत दिवस एवं पुण्यतिथि का गरिमापूर्ण आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-जीनगर युवा संघर्ष समिति भीनमाल द्वारा जीनगर समाज के वीर शहीद बीरबल सिंह ढालिया के शहादत दिवस 30 जून 2026 को 80 वें बलिदान एवं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का आयोजन रखा गया ।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर समाज बंधुओं द्वारा अमर शहीद बीरबल सिंह ढालिया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर समिति पूर्व अध्यक्ष नारायणजी बालोत ने अमर शहीद जीनगर बीरबल सिंह ढालिया के देशप्रेम, वीरता, त्याग, बलिदान के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इसी कड़ी में सेवानि . वरि.लेखाधिकारी चंपालालजी जीनगर ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को देश एवं समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।कार्यक्रम की अगली कड़ी में अध्यापक मुकेशजी बालोत बीरबल सिंह की त्याग व बलिदान गौरवान्वित गाथाओं को घर -घर तक पहुंचाने का विचार रखा।लक्ष्मण जी चितारा LIC DO बीरबल सिंह ढालिया को श्रद्धासुमन अर्पित कर सामाजिक एकता को सुदृढ़ और बीरबल सिंह के बलिदान व शौर्य की कहानी को बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात रखी।वरिष्ठ कार्यकर्ता नटवर लालजी ने शहीद बीरबल के जीवनी प्रकाश डाला व समाज के सभी महान गौरवमयी विभूतियों वीर सपूतों, संतों, गौभक्तों के आदर्शों को स्मरण कर शत शत नमन किया।कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष ने श्यामलालजी बालोत ने कहा कि बीरबल सिंह ढालिया का जीवन हमें यह सीखाता है कि आजादी केवल एक शब्द ही नहीं कहीं वीर सपूतों के त्याग व संघर्ष का परिणाम है।अंत में समिति अध्यक्ष ने कार्यक्रम सफ़ल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त कर
उपस्थित जनों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर हमारे वीर सपूत को याद किया।कार्यक्रम में उपस्थित श्यामलाल बालोत अध्यक्ष , चम्पालाल जी सेवानि. वरि. लेखाधिकारी, लक्ष्मण जी चितारा LIC DO, नारायणलाल बालोत पूर्व अध्यक्ष, प्रकाशचंद्र बालोत पूर्व अध्यक्ष, नटवरलाल बालोत कोषाध्यक्ष, कानाराम सोलंकी, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार,
खीमाराम सोनगरा, पंकज कुमार बालौत ग्राम विकास, जितेन्द्र कुमार बालोत,कैलाश कुमार, नटवर लाल समाजसेवी, जोगेन्द्र बोराणा, रमेश कुमार गोयल,जितेंद्र बोराना, मगनलाल राठौड़, सुखराज बालोत, चम्पालाल बालोत, श्रवण कुमार जीनगर सहित काफ़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे ….
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
