जनरल धीरज सेठ ने सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया 3 months ago 😊 Please Share This News 😊 Lalit Kumar(Raju) Editor-in-chief(lalit.space10@gmail.com)91+9782656423 नई दिल्ली-पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम जनरल धीरज सेठ ने 31वें सेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने यह पदभार पीवीएसएम, एवीएसएम जनरल उपेंद्र द्विवेदी के 30 जून 2026 को राष्ट्र की चार दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर संभाला है।जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने दिसंबर 1986 में बख्तरबंद कोर में कमीशन प्राप्त किया था। लगभग चार दशकों के अपने विशिष्ट सैन्य कार्यकाल के दौरान, उन्होंने परिचालन, रणनीतिक, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त किया है, जिसने भारतीय सेना की युद्ध क्षमता और दीर्घकालिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने विभिन्न सैन्य अभियानों में हर स्तर पर कमान संभाली है। उनके कमान कार्यक्षेत्र में रेगिस्तानी क्षेत्र में एक बख्तरबंद रेजिमेंट, पश्चिमी मोर्चे पर एक बख्तरबंद ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवाद-विरोधी बल शामिल हैं। लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में, उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली, जो भारतीय सेना की प्रमुख स्ट्राइक फॉर्मेशन में से एक है। बाद में उन्होंने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों और औपचारिक जिम्मेदारियों की देखरेख की। जनरल धीरज सेठ एक कुशल सैन्य पेशेवर हैं और उन्होंने पेशेवर सैन्य शिक्षा में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं। वे उच्च कमान पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय से स्नातक हैं। उन्होंने पेरिस में आयोजित प्रतिष्ठित कमांड एंड स्टाफ कोर्स में भी भागीदारी की है और यह समकालीन सैन्य मामलों के प्रति उनके व्यापक रणनीतिक दृष्टिकोण और समझ को दर्शाता है। व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories भीनमाल में महात्मा गांधी की जयंती मनाई: बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किए उनके आदर्श 2 hours ago Governor Haribhau Bagde and Chief Minister Bhajan Lal Sharma pay floral tributes to Gandhi Ji and Shastri Ji 6 hours ago पंचायतीराज जन प्रतिनिधि संवाद एवं जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का हुआ आयोजन 6 hours ago [responsive-slider id=1466] You may have missed भीनमाल में महात्मा गांधी की जयंती मनाई: बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किए उनके आदर्श 2 hours ago Governor Haribhau Bagde and Chief Minister Bhajan Lal Sharma pay floral tributes to Gandhi Ji and Shastri Ji 6 hours ago पंचायतीराज जन प्रतिनिधि संवाद एवं जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का हुआ आयोजन 6 hours ago Prime Minister lauds Captain Smit Machchhar for immense courage and valour in saving lives 12 hours ago