नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 पर दो दिवसीय जनसुनवाई सम्पन्न – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 पर दो दिवसीय जनसुनवाई सम्पन्न

😊 Please Share This News 😊

जालोर, 7 जुलाई। राजस्थान समान नागरिक संहिता 2026 प्रारूप समिति की सदस्या डॉ. शुचि चौहान की अध्यक्षता में जोधपुर संभाग मुख्यालय पर दो दिवसीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी के वीसी कक्ष में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की उपस्थित में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए।इस दौरान प्रारूप समिति की सदस्या डॉ. शुचि चौहान ने कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध में प्रदेश के नागरिक 10 जुलाई 2026 तक अपने सुझाव व विचार आधिकारिक वेबसाइट http:/ucc.rajasthan.gov.in के माध्यम से दर्ज कर सकते है। उन्होने अधिकाधिक संख्या में राज्य के नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर विधिवेत्ता मधुसूदन व्यास, नियाज अहमद, एडवोकेट सरदार खान खोखर, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष खसाराम परिहार, एडवोकेट गोपाल सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट डॉ. प्रभूसिंह, एडवोकेट अश्विन राजपुरोहित, एडवोकेट तेज सिंह बालावत, शिक्षाविद् संदीप जोशी, शिक्षाविद् सरदार सिंह चारण ने राजस्थान समान नागरिक संहिता 2026 पर वीसी के माध्यम से प्रारूप समिति के समक्ष अपने विचार रखे।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मोटाराम गोदारा, कोषाधिकारी भूपेन्द्र मकवाना, एसएलआर ओमप्रकाश विश्नोई, थॉमस केवी, सीनियर लीगल ऑफिसर वचनाराम, जूनियर लीगल ऑफिसर नरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!