2 अगस्त को क्षेमंकरी माताजी तलहटी में होगा खाद्य व्यापार संघ का स्नेहमिलन,नवीन कार्यकारिणी का होगा गठन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल (विक्रम राठी) श्री खाद्य व्यापार संघ, भीनमाल की बैठक शुक्रवार सायंकाल संघ अध्यक्ष पारस मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अगस्त 2026 (रविवार) को श्री क्षेमंकरी माताजी तलहटी में संघ का वार्षिक स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।बैठक में तय किया गया कि स्नेहमिलन समारोह में सभी व्यापारी बंधुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। पदाधिकारियों ने सभी खाद्य व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में कैट अध्यक्ष पुखराज माली, संघ के उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव सरदाराराम सांखला, पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपुरोहित, सहसचिव भगवानदास राठी, मूलाराम घांची एवं जवानाराम घांची सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, व्यापारी एकता तथा आगामी चुनाव
प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर भी चर्चा की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
