नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालौर एसडीएम ने पीएम श्री विद्यालय बागरा का किया सघन निरीक्षण एवं मूल्यांकन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालौर एसडीएम ने पीएम श्री विद्यालय बागरा का किया सघन निरीक्षण एवं मूल्यांकन

😊 Please Share This News 😊

बागरा/जालौर-(दलपतसिंह)राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी पीएम श्री विद्यालयों में 15 से 25 जुलाई तक चल रहे निरीक्षण एवं मूल्यांकन अभियान के तहत जालौर के उपखंड अधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को पीएम श्री राजेंद्र सूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बागरा का सघन निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने बताया कि उपखंड अधिकारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों, नवाचारों तथा अन्य निर्धारित मानकों का गुणात्मक एवं मात्रात्मक मूल्यांकन कर रिपोर्ट पीएम श्री पोर्टल पर अपलोड की।
निरीक्षण के दौरान विज्ञान प्रयोगशाला, भूगोल लैब, पुस्तकालय, आईसीटी लैब, स्मार्ट कक्षाएं, संविधान क्लब, खेल मैदान, सहशैक्षिक गतिविधियां, स्किल डेवलपमेंट, पाठ्यपुस्तक वितरण, बाल वाटिका, निःशुल्क यूनिफॉर्म, फर्नीचर, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, शौचालय, करियर गाइडेंस, शैक्षिक भ्रमण, स्टाफ की उपलब्धता, प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं का विस्तार से मूल्यांकन किया गया। साथ ही विद्यालय में आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।उपखंड अधिकारी ने ‘नो बैग डे’ के अवसर पर आयोजित रचनात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया और उनकी सराहना की।निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से समन्वय एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था के लिए जालौर ब्लॉक के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जबरसिंह देवड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी के निजी सहायक सुरेश कुमार, पीएम श्री विद्यालय के प्रभारी डूंगर राम, व्याख्याता प्रेमपाल डाबी, कार्यालय कर्मी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!