स्कूल शिक्षा परिवार द्वारा 5 ब्लॉकों में नए अध्यक्षों की घोषणा,टीकमाराम भाटी भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-(माणकमल भंडारी)स्कूल शिक्षा परिवार राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा के निर्देशानुसार स्थानीय संगठन ‘स्कूल शिक्षा परिवार जालोर में नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
जिला स्तर पर हुए गहन विचार-विमर्श और प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा के बाद राज्य स्तर से इस पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। जिलाध्यक्ष हरीश पटेल ने बताया कि जसवंतपुरा श्रवणसिंह राठौड़,
भीनमाल टीकमाराम भाटी, बागोड़ा जबराराम राणा, सायला नारायणसिंह तुरा, आहोर जैमिनी जैम्स को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन द्वारा जारी पत्र के अनुसार इन सभी नवनियुक्त अध्यक्षों का मनोनयन दो साल के कार्यकाल के लिए किया गया है। जिला नेतृत्व ने सभी नए ब्लॉक अध्यक्षों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। इस नियुक्ति से स्थानीय गैर सरकारी शिक्षण संस्था के प्रदेश स्तरीय स्कूल शिक्षा परिवार संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
