भीनमाल विद्युत विभाग को मिले नए XEN,धर्मेंद्र प्रजापति ने संभाला पदभार
|
😊 Please Share This News 😊
|

बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा। भीनमाल (विक्रम राठी) विद्युत विभाग में नव नियुक्त अधिशासी अभियंता (XEN) धर्मेंद्र प्रजापति ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।इस दौरान धर्मेंद्र प्रजापति ने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि बिजली से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा तथा लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।नए अधिशासी अभियंता के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार, रखरखाव कार्यों में तेजी तथा उपभोक्ताओं की
समस्याओं के समयबद्ध समाधान की उम्मीद बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने भी नए XEN के कार्यकाल से बेहतर विद्युत सेवाओं की अपेक्षा जताई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
