नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नीट में चयनित हेमराज सिंह बोले- मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य संभव – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नीट में चयनित हेमराज सिंह बोले- मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य संभव

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल/जुँजानी-(विक्रम राठी) पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुँजानी के पूर्व छात्र हेमराज सिंह पुत्र जूठ सिंह निवासी जेरण के राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में चयनित होने पर सोमवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने साफा, माल्यार्पण एवं अभिनंदन कर उनकी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।समारोह में विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल जीनगर ने हेमराज सिंह का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं राजेश कुमार परमार एवं उत्तम राज आचार्य ने हेमराज सिंह के पिता जूठ सिंह का साफा पहनाकर सम्मान किया।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए हेमराज सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समय का सही उपयोग आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से बचने और नियमित अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “मैं भी इसी विद्यालय और इन्हीं गुरुजनों के मार्गदर्शन में पढ़कर नीट परीक्षा में सफल हुआ हूँ। यदि मैं यह कर सकता हूँ, तो आप भी पूरी लगन और मेहनत से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।”इस अवसर पर व्याख्याता मेघ सिंह, शिवराज बैरवा, रमेश कुमार जानी, रेवत सिंह, अशोक कुमार, उत्तमसिंह राव, पवन व्यास, महिपाल कंसारा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने हेमराज सिंह के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता को विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!