नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दैनिक सम्राट की खबर का असर: भादरड़ा की प्यास बुझाने को 18.79 लाख का ट्यूबवेल स्वीकृत – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

दैनिक सम्राट की खबर का असर: भादरड़ा की प्यास बुझाने को 18.79 लाख का ट्यूबवेल स्वीकृत

😊 Please Share This News 😊

पूर्व विधायक पूराराम चौधरी के प्रयास रंग लाए, वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम      भीनमाल (विक्रम राठी) भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के भादरड़ा गांव के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे गांव में 18.79 लाख रुपए की अनुमानित लागत से नए ट्यूबवेल की स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति से गांव की पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी और आने वाले समय में पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।उल्लेखनीय है कि दैनिक सम्राट ने भादरड़ा गांव में पेयजल संकट को प्रमुखता से प्रकाशित कर ग्रामीणों की समस्या को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद मामले ने गति पकड़ी और पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने संबंधित विभाग के समक्ष लगातार पैरवी करते हुए ट्यूबवेल स्वीकृत करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से अतिरिक्त जल स्रोत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पेयजल संकट के कारण लोगों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने इस मांग को गंभीरता से उठाया और उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप 18.79 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई।

पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधि का दायित्व है और क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे (PDF दस्तावेज़ 8 स्वीकृति पत्र)

ट्यूबवेल स्वीकृत होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने दैनिक सम्राट द्वारा उनकी आवाज को प्रमुखता से उठाने और पूर्व विधायक पूराराम चौधरी के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होकर जल्द पूरा होगा, जिससे गांव को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!