जिला स्तरीय हाथकरघा बुनकर प्रतियोगिता का आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 23 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत की उपस्थिति में गुरूवार को जिला स्तरीय हाथकरघा बुनकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिला स्तरीय हाथकरघा बुनकर पुरस्कार प्रतियोगिता के तहत कमेटी द्वारा उत्पादों की गुणवत्ता, उत्कृष्टता व डिजाइनों के मूल्यांकन के आधार पर जिले से प्राप्त कुल 20 उत्पादों में से ग्राम दीगांव निवासी कानाराम द्वारा हस्तनिर्मित महिला परिधान को प्रथम स्थान, ग्राम सांकड़ निवासी गिरधारी लाल को हस्त निर्मित उत्पाद मेरिनो पट्टू के लिए द्वितीय स्थान एवं ग्राम भंवरानी निवासी नरसिंगाराम को उत्पाद कोट्टन दरी के लिए तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इसी क्रम में लेटा खेसला हेतु लेटा ग्राम निवासी मिश्रीमल व पट्टू शैली रजवाड़ी कोट हेतु लालपुरा ग्राम निवासी श्रीमती धोली देवी को सांत्वना पुरस्कार मिला।जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे उत्पादों को राज्य स्तर पर
आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हथकरघा बुनकर प्रतियोगिता के लिए भिजवाएं जाएंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
