2 करोड़ के नए बालिका विद्यालय भवन का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल (विक्रम राठी) राजकीय बालिका विद्यालय धोराढ़ाल, भीनमाल में भामाशाह श्री भगवतलाल शर्मा द्वारा करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नए विद्यालय भवन का शनिवार को पूर्व विधायक पूराराम चौधरी एवं स्थानीय मोहल्लेवासियों ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने भामाशाह परिवार की शिक्षा के प्रति समर्पित भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनसहयोग से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर मजबूत होगा और छात्राओं को आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।व्यापार संघ अध्यक्ष पारस मोदी ने भी निर्माण कार्य का अवलोकन किया तथा ठेकेदार को भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग करने और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज दवे, घांची समाज अध्यक्ष भगवानाराम चौहान, छोगसिंह राव, पारस परमार, ओखाराम माली, सुरेश चौहान, बाबूलाल परमार, पीराराम सुथार, मसराराम लुहार, शंकरलाल सोलंकी, पारस सोलंकी,
मसराराम राठौड़, वगताजी चौहान, माधाराम सोलंकी, चम्पालाल राठौड़, सूंठाराम परमार, गोरखाराम सोलंकी, गणपत राठौड़, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
