नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत पीएम श्री विद्यालय बागरा में ‘रीड ए थान’ का आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत पीएम श्री विद्यालय बागरा में ‘रीड ए थान’ का आयोजन

😊 Please Share This News 😊

बागरा-(दलपतसिंह भायल)राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को प्रारंभ किए गए राज्यव्यापी ‘मिशन पढ़ो राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजेंद्र सूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बागरा में ‘रीड ए थान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों में पठन कौशल, सृजनात्मक चिंतन एवं बुनियादी भाषा ज्ञान विकसित करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के प्रथम दिन प्रातः 11:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित ‘रीड ए थान’ कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक, एसडीएमसी सदस्य, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिकों ने एक साथ बैठकर आधे घंटे तक पुस्तकें पढ़ीं तथा बच्चों को नियमित अध्ययन और पठन की प्रेरणा दी।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई से प्रारंभ होकर 16 जनवरी तक चलेगा तथा समापन निपुण मेले के आयोजन के साथ होगा। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन सातवां कालांश पठन गतिविधियों के लिए निर्धारित किया गया है। इस दौरान रोचक पुस्तकें, कहानियां, कविताएं, चुटकुले एवं अन्य साहित्य के माध्यम से विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि विकसित की जाएगी। साथ ही विद्यालयों में पुस्तकालयों और रीडिंग कॉर्नर को और अधिक सक्रिय बनाकर बच्चों के पठन कौशल को सुदृढ़ किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट सहभागिता के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। आगंतुकों एवं अभिभावकों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।इस अवसर पर सरपंच सत्यप्रकाश राणा, विधायक प्रतिनिधि जवानमल सुथार, आदाराम लुकड़ा, भाजपा ब्लॉक महामंत्री चंपालाल बोराणा, देवेंद्र सिंह देवड़ा, राजू टेलर, अशोक जैन, पीर सिंह, सोहन सिंह, भूराराम, प्रेमपाल डाबी, डूंगर राम, गणपत राम, लीला गहलोत, सुनीता शर्मा, कनिष्का परमार, रिंकू चौहान सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विक्रम पुरी ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!