नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला नीति एवं कानूनी अधिकारों पर छात्राओं को दी जानकारी – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

महिला नीति एवं कानूनी अधिकारों पर छात्राओं को दी जानकारी

😊 Please Share This News 😊

कालंद्री (सिरोही)-संघवी हीराचंद फूलचंद राजकीय महाविद्यालय कालंद्री में प्राचार्य डॉ. बद्री विशाल चारण की अध्यक्षता में राजस्थान राज्य महिला नीति-2021 के तहत महिला प्रकोष्ठ द्वारा जागरूकता व्याख्यान, विधिक जानकारी एवं आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर डॉ. सीमा वर्मा ने महिला नीति को बालिकाओं व महिलाओं के समग्र विकास का आधार बताया। वहीं, सहायक प्रोफेसर भूमिका खत्री ने छात्राओं को पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) एक्ट एवं अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. चारण ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. वचनाराम काबावत, डॉ. चन्द्रेश चौहान, डॉ. हडमतराम, मुकेश देवेन्दा, बबिता कंवर एवं पूर्णिमा सहित कई संकाय सदस्य व छात्राएं उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!