नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाराजा गज सिंह जी का इंग्लैंड के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में पुस्तक विमोचन व सम्मान के बाद जोधपुर लौटने पर एयरपोर्ट पर हुआ अपणायत भरा स्वागत – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

महाराजा गज सिंह जी का इंग्लैंड के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में पुस्तक विमोचन व सम्मान के बाद जोधपुर लौटने पर एयरपोर्ट पर हुआ अपणायत भरा स्वागत

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर, 30 जुलाई ।महाराजा गज सिंह जी का इंग्लैंड के हाउस आफ लॉर्ड्स सदन में पुस्तक विमोचन व सम्मान के बाद बुधवार को जोधपुर लौटने पर एयरपोर्ट पर शहर के गणमान्य लोगों व विभिन्न संस्थाओं द्वारा मालाऐं पहनाकर व बुके भेंटकर जोरदार स्वागत किया । महारानी हेमलता राज्ये भी साथ थी ।

इंग्लैण्ड में हाऊस ऑफ लार्डस में पुस्तक का लोकार्पण व सम्मान हुआ

इंग्लैंड में पार्लियामेंट के हाउस आफ लॉर्ड्स सदन में लेखक योगी वैद्य व अमरनाथ द्वारा लिखित पुस्तक ” बापजी : महाराजा ऑफ मारवाड़ जोधपुर – दी किंग हू वुड बी मैन ” का लोकार्पण हुआ था व महाराजा का हाउस ऑफ लार्डस में समाज सेवा, कूटनीतिक उपलब्धियो , भारत – ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने के उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया । हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स सदन के सदस्यों ने स्टैंडिंग ओवैशन देकर सम्मान किया ।इंग्लैंड में राजस्थान एसोसिएशन द्वारा भी महाराजा साहब का सम्मान किया गया ।

एयरपोर्ट पर हुआ अपणायत भरा जोरदार स्वागत

जोधपुर एयरपोर्ट पर महाराजा का मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा , हनवन्त एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह रुदिया,उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह इंद्रोका,सचिव रणवीर सिंह चौहान , राजेंद्र सिंह लीलिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलवंत सिंह राठौड़,जेएनवीयू कला संकाय के पूर्व उपाध्यक्ष व जिला शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष लूणेश सिंह खींची,शंकर सिंह राठौड़, चौपासनी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो . जय सिंह राठौड़,वीर दुर्गादास राठौड़ समिति के सचिव भागीरथ वैष्णव,जोधपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष जे एम बूब , कर्नल शंभू सिंह देवड़ा, कर्नल पी एस संधु, डॉ सोहन सिंह राजपुरोहित घेवड़ा , देवेंद्र करण ,जोधपुर ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन सिंह जोधा , उमेद सिंह डाबड़ी,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सहायक निदेशक वीरेंद्र सिंह शेखावत,अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जोधपुर अध्यक्ष कैप्टन जसवंत सिंह चांपावत , श्री महावीर चंद्र लोढ़ा, चैन सिंह नाड़सर , लॉयन अनिल जैन ,डॉ विनोद शैली ,सुरेंद्र सिंह भवरानी, जैठू सिंह सोवनिया, विजेंद्र सिंह सेवा, डॉ भोम सिंह पातावत, रिटायर्ड अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जालम सिंह , रविंद्र सिंह बारा, भंवर सिंह राठौड़ रावर , जोधपुर ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के रतन सिंह लौड़ता, नरेंद्र सिंह , सुमेर सिंह , गणपत सिंह व श्री रणवीरसिंह, हिंदू सेवा मंडल के सचिव श्री विष्णु प्रजापत , विजय सिंह राजपुरोहित, श्रवण सिंह रुदिया, नरेश भाटी, हनुमंत राजपूत हॉस्टल के वार्डन नरेंद्र सिंह , गजेंद्र सिंह राठौड़,महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास व खेल केंद्र के वार्डन चैन सिंह , अजय सिंह राठौड़,सरदार बलवीर सिंह छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य लोगों, महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास व खेल केंद्र व श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल के अनेक छात्रों ने महाराजा का मालाएं पहनाकर व बुके भेंटकर शानदार स्वागत किया ।महाराजा व महारानी ने सभी के स्वागत को मुस्कुराकर व अपणायत के साथ स्वीकार किया और उनका आभार व्यक्त किया ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!