मंजू सोलंकी को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच में जालौर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर-31 जुलाई 2026 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा एवं स्वीकृति से समाजसेवी श्रीमती मंजू सोलंकी को जालौर (राजस्थान) जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति उनके सामाजिक कार्यों, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली तथा संगठन के विचारों के प्रचार-प्रसार में योगदान को ध्यान में रखते हुए की गई है।नियुक्ति पत्र के अनुसार श्रीमती मंजू सोलंकी संगठन के संविधान, नियमों एवं नीतियों का पालन करते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, शिक्षा, सेवा एवं जनजागरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगी तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी।संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जालौर जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को गति प्राप्त होगी।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती मंजू सोलंकी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक
शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
