नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: CM भजनलाल शर्मा ने उदयपुर से नारी शक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: CM भजनलाल शर्मा ने उदयपुर से नारी शक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी

😊 Please Share This News 😊

जयपुर/उदयपुर 02 अगस्त,राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” के तहत प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा दी जा रही है।इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय (RCA) परिसर से “नारी शक्ति रैली” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली का मार्ग और भागीदारी
RCA परिसर से शुरू हुई यह रैली सूरजपोल, बापू बाजार और देहली गेट होते हुए  टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई।रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला कांस्टेबल, अश्वारोही पुलिस बल के साथ-साथ महिला खिलाड़ी, गाइड, एनएसएस की स्वयंसेविकाएं और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न झांकियों ने भाग लिया। हाथों में तख्तियां, स्कूटरों पर गुब्बारे और नारों के साथ महिलाओं ने महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का बड़ा संदेश दिया। इस अवसर पर साथ वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

अभियान का उद्देश्य
राजस्थान पुलिस का यह अभियान महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने, जागरूकता बढ़ाने और आत्मरक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए चलाया जा रहा है।कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और महिला पुलिस बल इस अभियान की रीढ़ बनकर काम कर रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। नारी शक्ति ही विकसित राजस्थान की असली ताकत है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!