फ्रेंडशिप डे पर RIFF Film Club की पहली फिल्म स्क्रीनिंग “फिल्मिस्तान” का सफल आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर– 2 अगस्त, 2026 फ्रेंडशिप डे के अवसर पर RIFF Film Club द्वारा अपनी पहली फिल्म स्क्रीनिंग का सफल आयोजन हिंदी की चर्चित फिल्म “फिल्मिस्तान” के प्रदर्शन के साथ किया गया। यह विशेष आयोजन RIFF Film Club एवं 9×11 Co-Working Space, लाल कोठी, जयपुर के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में 30 से अधिक सिनेमा प्रेमियों, फिल्म विद्यार्थियों, कलाकारों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान दर्शकों ने फिल्म की कहानी, अभिनय और भारतीय सिनेमा के प्रति उसके प्रेम को सराहा। स्क्रीनिंग के पश्चात प्रतिभागियों के बीच फिल्म पर सार्थक चर्चा भी हुई, जिसमें सभी ने अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर RIFF Film Club के फाउंडर सोमेंद्र हर्ष ने कहा कि RIFF Film Club का उद्देश्य राजस्थान में फिल्म संस्कृति को बढ़ावा देना, विश्व सिनेमा से दर्शकों को जोड़ना तथा नियमित फिल्म स्क्रीनिंग, संवाद और फिल्म संबंधी गतिविधियों के माध्यम से सिनेमा प्रेमियों के लिए एक सशक्त एवं रचनात्मक मंच तैयार करना है। उन्होंने बताया कि क्लब के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह विभिन्न भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की स्क्रीनिंग और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले 9×11 Co-Working Space तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार की
सार्थक एवं यादगार फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन निरंतर किया जाएगा।
Ayesha
RIFF Film Club, Jaipur
“A Platform for Film Lovers”
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
