नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परबत सिंह राव पुनः बने IFWJ पत्रकार संघ के भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

परबत सिंह राव पुनः बने IFWJ पत्रकार संघ के भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-(विक्रम राठी)इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) राजस्थान की जालोर जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ की अनुशंसा एवं जालोर जिलाध्यक्ष दिलीपसिंह बलावत की सहमति से जारी नियुक्ति आदेश के तहत वरिष्ठ पत्रकार परबत सिंह राव को पुनः IFWJ पत्रकार संघ का भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी पुनर्नियुक्ति से भीनमाल सहित जिलेभर के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है।

परबत सिंह राव लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में संगठन ने पत्रकारों के हितों की रक्षा, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी सक्रियता, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें एक बार फिर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आई.एफ.डब्ल्यू.जे. राजस्थान द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में जालोर जिले की नई कार्यकारिणी, विधानसभा प्रभारियों और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है। भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में परबत सिंह राव की पुनर्नियुक्ति को संगठन के प्रति उनके उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व क्षमता का सम्मान माना जा रहा है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने परबत सिंह राव को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में IFWJ भीनमाल इकाई और अधिक सशक्त होगी तथा पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष परबत सिंह राव ने प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़, जालोर जिलाध्यक्ष दिलीपसिंह बलावत सहित संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरेंगे। पत्रकारों की एकजुटता, उनके हितों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!