मौसमी बीमारियों को लेकर एंटीलार्वा एक्टीविटी सुनिश्चित करें – जिला कलक्टर
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 3 अगस्त। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिला कलक्टर ने बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए संबधित विभागीय अधिकारियों को एंटीलार्वा एक्टीविटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत करें सघन पौधारोपण
जिला कलक्टर ने राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘हरियालो राजस्थान’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस मानसून सीजन के दौरान ज़िलें में तय लक्ष्यानुरूप सघन पौधारोपण करने के निर्देश दिए।
फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बैठक के दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आरडीएसएस योजना, अटल प्रगति पथ, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल पर करें परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण
जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था शिविर की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जनसुनवाई के दौरान जिले के नागरिकों की परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदंबरा परमार, डीएफओ जयदेव सिंह चारण, सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
