नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रवणसिंह राव बोरली भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नियुक्त – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

श्रवणसिंह राव बोरली भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-(माणकमल भंडारी)भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजयकुमार, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया है।भारतीय जनता पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता, किसान पुत्र श्रवणसिंह राव बोरली को भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है तथा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। इसी कड़ी में नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने भी बधाई संदेश प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। श्रवणसिंह राव बोरली का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन सदैव जनसेवा और किसान हितों के लिए समर्पित रहा है। वे जालोर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं और वर्तमान में जैसलमेर जिले के जिला संगठन प्रभारी के रूप में भी प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। संगठन में उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं से मजबूत संवाद ने उन्हें एक सशक्त पहचान दिलाई है। भाजपा किसान मोर्चा में भी उन्होंने पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सामाजिक क्षेत्र में श्रवणसिंह राव बोरली का योगदान प्रेरणादायक है। वे ‘गौ अर्थ’ कंपनी के माध्यम से जैविक खाद्य सामग्री को बढ़ावा देने एवं प्राकृतिक खेती के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उनका यह प्रयास न केवल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में, सहायक है, बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित जीवन शैली को भी प्रोत्साहित करता है।
उनकी इस नई नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और सभी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक सशक्त होकर किसानों के हित में प्रभावी कार्य करेगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों ने श्रवणसिंह राव बोरली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!