नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महरानगढ़ म्यूज़ियम ट्रस्ट की ओर से प्रदान किये जाने वाले वार्षिक “मारवाड़ रतन सम्मान ” के लिए आवेदन आमंत्रित,अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2026 – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

महरानगढ़ म्यूज़ियम ट्रस्ट की ओर से प्रदान किये जाने वाले वार्षिक “मारवाड़ रतन सम्मान ” के लिए आवेदन आमंत्रित,अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2026

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर,28नवंबर । भारत के अग्रणीय सांस्कृतिक संस्थान महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये दिये जाने वाले मारवाड़ रतन सम्मान 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2026 है।महरानगढ़ म्यूज़ियम ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध न्यासी महाराजा श्री गजसिंह जी के निर्देशानुसार मारवाड़ रतन अवार्ड स्क्रीनिंग कमेटी के संयोजक ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष जोधपुर के स्थापना दिवस ,12 मई के अवसर पर विभिन्न प्रतिभाओं को मारवाड़ के सर्वोच्च ‘मारवाड़ रतन सम्मान’ से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं के साथ ही समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, बहादुरी, लोक साहित्य, संरक्षण व जीर्णोद्धार, लोक संगीत, शिक्षा और साहित्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, क्षेत्रीय संस्कृति, विरासत के संरक्षण व संवर्द्धन, खेल, पत्रकारिता, असाधारण बहादुरी व कार्य, राजस्थानी भाषा व काव्य साहित्य एवं राजस्थानी गद्य साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाली प्रतिभाओं को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया जाता है।

18 क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिलेंगे पुरस्कार
इस वर्ष 18 क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिसके तहत दो अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार, पाँच राष्ट्रीय पुरस्कार व ग्यारह क्षेत्रीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

राव सीहा सम्मान – अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मारवाड़ के लिए स्थायी महत्व की उत्कृष्ट व दीर्घकालीन सेवाओं के लिए, महाराज सर प्रतापसिंह जी सम्मान – अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी विदेशी मूल के नागरिक द्वारा मारवाड़ के लिए स्थायी महत्व की सेवाओं के लिए,

पाँच राष्ट्रीय पुरस्कार

राव जोधाजी सम्मान – समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय एवं दीर्घकालीन उच्च स्तरीय सेवाओं के लिये, महाराजा हनवन्तसिंह जी सम्मान – विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये,
मेजर दलपतसिंह जी (एम.सी.) सम्मान – नागरिक अथवा रक्षाकर्मियों के लिये असाधारण बहादुरी के क्षेत्र में,श्री कोमल जी कोठारी सम्मान – राजस्थान के लोक साहित्य एवं वाद्य यंत्रों के उन्नयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिये,
करणीसिंह जी जसोल सम्मान – संरक्षण, जीर्णोद्धार, संग्रहालय विज्ञान, डिजाइन और पारम्परिक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिये ।

ग्यारह क्षेत्रीय पुरस्कार

महाराजा विजयसिंह जी सम्मान – राजस्थानी लोक संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये,
महाराजा मानसिंह जी सम्मान – शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिये,महाराजा उम्मेदसिंह जी सम्मान – मानव निर्मित या प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में स्थायी महत्व की दीर्घकालीन उच्च स्तरीय सेवाओं एवं योगदान के लिये,बदन कंवर भटियाणीजी सम्मान – महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिये,एच.एच. राजमाता कृष्णा कुमारी जी सम्मान – बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान के लिये, महाराजा श्री गजसिंह जी द्वितीय सम्मान – क्षेत्रीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्द्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये, चिरंजीव युवराज शिवराजसिंह जी सम्मान – खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये, नैणसी जी सम्मान – पत्रकारिता प्रकाशित,इलेक्ट्रोनिक्स,साई बर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये, श्री राजाराम जी मेघवाल सम्मान – अपने सामर्थ्य से बाहर जाकर असाधारण कार्य करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये, पद्मश्री सीतारामजी लालस सम्मान – राजस्थानी गद्य साहित्य को बढ़ावा देने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये, डॉ. नारायणसिंह जी भाटी ‘मालूंगा’ सम्मान – राजस्थानी भाषा और काव्य साहित्य के उन्नयन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रदान किया जायेगा ।

आवेदन दो क्षेत्र विशेष के विशेषज्ञों की अनुशंसा के साथ किए जाएंगे

प्रत्येक क्षेत्र में आवेदक के लिए आवश्यक है कि वह अपनी पत्रावलियां क्षेत्र विशेष के दो विशेषज्ञों की अनुशंषा के साथ करावें। स्व-अनुशंषा किए हुए प्रार्थनापत्र ,आवेदन पत्र पर किसी प्रकार का कोई विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र भिजवाने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2026 है। आवेदनकर्ता अपना आवेदन पोस्ट द्वारा या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भी भिजवा सकता है। आवेदन पोस्ट द्वारा – संयोजक, मारवाड़ रतन अवार्ड स्क्रीनिंग कमेटी, महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट, पोस्ट बॉक्स नम्बर 165, दुर्ग, जोधपुर (राज.) पर अथवा ई-मेल-dirmmpp@mehrangarh.org पर भी भेज सकते है।

इस तरह होगा सम्मान

पुरस्कार के तहत शॉल, श्रीफल, पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। उपरोक्त सभी पुरस्कार 12 मई 2027 को जोधपुर के स्थापना दिवस पर प्रदान किये जायेंगे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!