नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “आसपास के लोग खुश हैं, तो वही सच्ची संपत्ति है”-डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

“आसपास के लोग खुश हैं, तो वही सच्ची संपत्ति है”-डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

😊 Please Share This News 😊

यूथ कॉन्क्लेव 2026 में ‘डेर टू ड्रीम’ सत्र में श्रीजी हुजूर के प्रेरक विचारों ने युवाओं को किया प्रेरित                                                            उदयपुर-CREDAI गुजरात द्वारा आयोजित “यूथ कॉन्क्लेव 2026” के अंतर्गत आयोजित ‘डेर टू ड्रीम’ विशेष संवाद सत्र में श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़*ने जीवन मूल्यों, नेतृत्व, शिक्षा, विनम्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने प्रेरक विचार साझा करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, युवा उद्यमियों एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

CREDAI गुजरात के अध्यक्ष तेजस जोशी ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा “ब्लू प्लेनेट” के प्रति श्रीजी हुजूर के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रदर्शित
संवाद के दौरान श्रीजी हुजूर ने कहा, “मेरे बैंक में कितना बैलेंस है, यह महत्वपूर्ण नहीं है; यदि मेरे आसपास सभी लोग खुश हैं, तो मैं सबसे अमीर व्यक्ति हूँ।” उन्होंने युवाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान करते हुए कहा कि वास्तविक नेतृत्व सेवा, करुणा और उत्तरदायित्व से विकसित होता है।

प्रश्नोत्तर सत्र में श्रीजी हुजूर ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्रेष्ठ समाज का निर्माण श्रेष्ठ व्यक्तियों से होता है।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित युवाओं ने श्रीजी हुजूर के विचारों को जीवनोपयोगी एवं प्रेरणास्पद बताते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर CREDAI National के चेयरमैन बोमन रुस्तम ईरानी, प्रेसिडेंट शेखर पटेल, वाइस प्रेसिडेंट आशीष पटेल, ट्रेज़रर अजय पटेल, CREDAI गुजरात के चेयरमैन परेश गजेरा, सचिव विरल शाह, संयोजक पार्थ पटेल, कार्यक्रम समिति अध्यक्ष प्रांजल पटेल, संयोजक भवदत्त पटेल तथा युवा विंग सचिव मुंजल ठक्कर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!