महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत 600 बालिकाओं ने लिया सुरक्षा का संकल्प
|
😊 Please Share This News 😊
|

एएसपी (कम्युनिटी पुलिसिंग) श्रीमती सुनिता मीणा के नेतृत्व में आनासागर चौपाटी पर बनायी महिला सुरक्षा श्रृंखला
अजमेर-(कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता)महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा, आईजी अजमेर रेंज डॉ. रवि और जिला पुलिस अधीक्षक श्री हर्ष वर्धन अग्रवाला के निर्देशन में महिला सुरक्षा को लेकर अजमेर में एक भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत अजमेर की आनासागर नई चौपाटी पर एक विशेष महिला सुरक्षा श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिसमें करीब 600 बालिकाओं और महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पुलिस मुख्यालय, जयपुर से पधारीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कम्युनिटी पुलिसिंग) श्रीमती सुनिता मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं और कालिका यूनिट, सेल्फ डिफेंस टीम व पुलिस कर्मियों ने हाथों में सुरक्षा स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर आमजन को जागरूक किया।
सभी ने गुब्बारों का आकाश में विमोचन कर महिला सुरक्षा के प्रति अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया। इस दौरान छात्राओं को राजकॉप सिटीजन ऐप, पुलिस हेल्पलाइन नंबर्स और महिलाओं से संबंधित नवीन कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
सेल्फ डिफेंस टीम ने बालिकाओं को मुसीबत के समय अपना बचाव करने के लिए लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया।
सतगुरू इंटरनेशनल स्कूल में भी जागरूकता सत्र
अभियान की निरंतरता में, पृथ्वीराज नगर स्थित सतगुरू इंटरनेशनल स्कूल में भी बालिकाओं के लिए जागरूकता सत्र आयोजित हुआ।
यहाँ छात्राओं, स्टाफ और पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान किया और सुरक्षा संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिकाऊ श्रीमती प्रियंका कुमावत, उप अधीक्षक श्री गोमाराम,
महिला थानाधिकारी श्रीमती कल्पना राठौड़, हरिभाऊ उपाध्याय नगर व कृष्णगंज थाना स्टाफ सहित अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
