भारत वीरों एवं देशभक्तों की भूमि – मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
|
😊 Please Share This News 😊
|

हर घर तिरंगा अभियान के तहत दो दिवसीय तिरंगा प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
जालोर 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की शृंखला में मंगलवार को राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग द्वारा नगर परिषद सभागार में दो दिवसीय तिरंगा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्य सचेतक ने कहा कि ऐतिहासिक काल से भारत की भूमि वीरों एवं देशभक्तों की रही हैं, इसी क्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है एवं विगत 12 वर्षों के काल के दौरान देश के प्रत्येक नागरिक के चित्त मन में राष्ट्रध्वज तिरंगा एवं राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के प्रति सम्मान की भावना जागृत हुई हैं।इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, महेंद्र मेघवाल, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, मुकेश राजपुरोहित,
नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह, अशोक शर्मा, डिम्पल सिंह, योगेश सैन सहित अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
