नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रकाशन विभाग को FICCI PubliCon 2026 पब्लिशिंग अवॉर्ड्स में ‘बुक ऑफ द ईयर – नॉन-फिक्शन (हिंदी)’ सम्मान – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्रकाशन विभाग को FICCI PubliCon 2026 पब्लिशिंग अवॉर्ड्स में ‘बुक ऑफ द ईयर – नॉन-फिक्शन (हिंदी)’ सम्मान

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-प्रकाशन विभाग (डीपीडी) को FICCI PubliCon 2026 पब्लिशिंग अवॉर्ड्स में प्रतिष्ठित ‘बुक ऑफ द ईयर – नॉन-फिक्शन (हिंदी)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के लिए प्रदान किया गया है।यह पुस्तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण भाषणों का संकलन है। इसमें राष्ट्र निर्माण, विकास, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े उनके विचारों को समाहित किया गया है। पुस्तक की विषय-वस्तु के साथ-साथ इसकी उत्कृष्ट संपादकीय, डिजाइन, मुद्रण और उत्पादन गुणवत्ता को भी इस सम्मान के माध्यम से मान्यता मिली है।इस उपलब्धि पर प्रकाशन विभाग के महानिदेशक डॉ. धीरज काकड़िया ने विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में प्रकाशन विभाग अपने उत्कृष्ट प्रकाशनों के माध्यम से ऐसे कई और पुरस्कार हासिल करेगा।यह सम्मान प्रकाशन विभाग के लिए गौरव

का विषय है और हिंदी में उच्च गुणवत्ता वाले ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण प्रकाशनों के माध्यम से पाठकों तक सामग्री पहुंचाने के विभाग के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

10 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘PubliCon 2026’ पब्लिशिंग अवॉर्ड्स समारोह में प्रकाशन विभाग को यह सम्मान प्रदान किया गया।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!