नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामदेव पैदल यात्रा सेवा-समिति द्वारा राम रसोडे का किया शुभारंभ – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

रामदेव पैदल यात्रा सेवा-समिति द्वारा राम रसोडे का किया शुभारंभ

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-माणकमल भंडारी)रामदेव पैदल यात्रा सेवा-समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क शिविर का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में किया गया ।शिविर संचालन समिति के रमेश चन्दन, जयन्तीलाल पुरोहित एवं नारायण जागिंड ने बताया कि हर वर्ष की परम्परा को कायम रखने हुए इस वर्ष भी रामदेवरा दर्शनार्थ जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा करने के लिए शिविर का शुभारंभ झंडारोहण के साथ किया गया । इस अवसर पर लोक देवता बाबा रामदेव की विधि विधान पूर्वक आरती कर सभी भक्तों ने आशिर्वाद लिया।
उक्त शिविर की स्थापना करीब 30 वर्ष पूर्व की गई थी। उस समय गिने चुने लोग ही उपस्थित रहते थे। आज भी उन सभी सदस्यों का सहयोग निरन्तर रूप से मिल रहा है। ज्यों ज्यों रामदेव की आस्था को मानने वालों की संख्या बढती गई त्यों त्यों शिविर में भी भक्तों की संख्या में वृद्धि होती गई। अब शिविर विशाल स्तर पर संचालित हो रहा है। शिविर में आने वाले यात्रियों की संख्या में भी दिनों दिन वृद्धि हो रही है। भक्तों को भी सेवा करने में रूचि के साथ सेवा भाव से यात्रियों की आवाभगत की जाती है। इस शिविर में यात्रियों के लिए नाश्ता, चाय, भोजन, स्नान, विश्राम एवं चिकित्सा की व्यवस्था यात्रियों को दी जाती है । शिविर का स्थान रानीवाडा रोड़ जी. एस. एस. के सामने स्थित संघवी रि-रोलिंग के प्रांगण में है।नागरिकों से आग्रह किया गया है कि महिने भर तक चलने वाले इस धर्मार्थ कार्य में तन-मन-धन से अपना सहयोग देकर इस पुनित कार्य के भागीदार बनें । यात्रियों के आने के अवसर पर वे शिविर में आकर सेवा करने का जरूर लाभ उठावे। रामदेव पैदल यात्रा सेवा-समिति के सभी सदस्यों ने शहर वासियों से आग्रह किया है कि वे शिविर समय समय पर सेवा करने का लाभ जरूर लेवें।
शिविर शुभारम्भ करते समय सुखराज संघवी, रमेश चंदन, शंकरलाल पुरोहित, नारायण जागिंड, गोपाल शर्मा, हीरालाल बोहरा, जयंतीलाल पुरोहित, फरसराम कंसारा, सालुराम देवासी, माणकमल भंडारी, सुनिल मेहता, उतम संघवी, शंकरलाल सोलंकी, पुखराज घांची, सुरेश अग्रवाल, गोपाराम, रमेश बाकलिया, किशनलाल विश्नोई, वेलाराम माली, मोहब्बताराम पुरोहित, मोहनलाल मंडी, दिनेश भाटी, रामचंद सोनी, पांचाराम सुथार, भवसिंह राव, डाॅ रमेश देवासी सहित कई लोगों ने सेवा करने का बीड़ा उठाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!