रामदेवरा पैदल यात्रियों की सांई साबरसर में ग्यारहवां विशाल राम रसोड़ा शुरू
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल- श्री रामदेव सेवा संस्थान, भीनमाल द्वारा बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवार्थ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल राम रसोड़ा एवं सेवा शिविर का शुभारंभ मंगलवार से जोधपुर जिले की शेरगढ़ तहसील के सांई साबरसर गांव स्थित आसकरणसिंह की ढाणी में किया जाएगा। यह स्थान रामदेवरा से करीब 100 किलोमीटर पूर्व स्थित है।
श्री रामदेव सेवा संस्थान के समाजसेवियों द्वारा करीब ग्यारह वर्ष पूर्व इस सेवा शिविर की शुरुआत की गई थी। उस समय सांई साबरसर एवं आसपास के क्षेत्र में पैदल यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। इसी आवश्यकता को देखते हुए शुरू किया गया यह सेवा कार्य निरंतर ग्यारह वर्षों से जारी है।
लगातार एक माह से अधिक समय तक चलने वाले इस सेवा शिविर में बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय, अल्पाहार, दोनों समय भोजन, नहाने-धोने की सुविधा, प्राथमिक उपचार एवं दवाइयां तथा रात्रि विश्राम सहित विभिन्न आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। संस्थान के सदस्य एवं सेवा कार्यकर्ता पूरे सेवाकाल के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहेंगे।
पूजा-अर्चना के बाद टीम को किया रवाना
सेवा शिविर के शुभारंभ के निमित्त श्री रामदेव सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा भीनमाल रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्री बाला हनुमान मंदिर हरिओम कुटिया में महंत कपिलगिरी महाराज के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महंत कपिलगिरी महाराज ने सेवा शिविर के लिए जाने वाली टीम की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर श्री रामदेव सेवा संस्थान के मोहनलाल घांची, रमेश सोनी पुनासा, पारसमल माली, सुजाराम प्रजापत, दिनेशकुमार भाटी, सालुराम देवासी, परबतसिंह राव (पत्रकार), रमेश माली, आसुलाल माली, लालचंद माली, राजमल सोनी बागोड़ा, सुरेश सांखला, मसराराम माली, सुखराज माली, पारसमल परमार, परखाराम चौधरी, बाबूलाल माली, मुलाराम घांची, भैराराम घांची, मंगलाराम घांची, राजुभाई माली, तारसिंह राव, जसराज प्रजापत, वेलाराम माली, अशोक सोनी,
श्याम माली, भंवर माली, कृष्णा माली, माणकचंद माली, विकास माली, भरत माली, प्रभु प्रजापत, उमाराम प्रजापत, मंजीराम माली, कलाराम माली सहित अनेक सदस्य एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
श्री रामदेव सेवा संस्थान ने क्षेत्रवासियों एवं समाजसेवियों से इस पुनीत सेवा कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
