जालोर, आहोर एवं सायला नगर निकायों के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 9 सितम्बर। जिले में बुधवार को नगर निकाय आम चुनाव-2026
के अंतर्गत प्रथम चरण में शाम 6 बजे तक हुए मतदान के अंतर्गत नगर परिषद जालोर में 76.21 प्रतिशत, नगर पालिका आहोर में 69.64 प्रतिशत व नगर पालिका सायला में 66.78 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। नगर निकाय आम चुनाव-2026 में जिले के तीन नगर निकायों में बुधवार को सुबह से ही उत्साह के साथ मतदाता मतदान केन्द्रों पर पहुंचे, साथ ही बुजुर्ग, महिला, युवा व दिव्यांगों ने बढ-चढ़कर मतदान किया।
संतों ने वोट देकर लोकतंत्र में निभाई अपनी भागीदारी
भैरूनाथ अखाड़े सहित विभिन्न संतों ने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। भैरूनाथ अखाड़े के ईश्वरनाथ महाराज, प्रेमनाथ महाराज, गोपालनाथ महाराज, हल्देश्वर महादेव मठ के मोहननाथ तथा नारणेश्वरी माता मंदिर के गोविन्द नाथ महाराज ने प्रताप चौक स्थित मतदान केन्द्र पहुंचकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई।
मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों के लिए रही व्हील चेयर की सुविधा
नगर निकाय आम चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग एवं अति वृद्ध मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई,
ताकि वे सुगमता से मतदान कर सके। साथ ही स्वयंसेवक रूप में एनसीसी एवं स्काउट के बच्चों ने बुजुर्गों एवं दिव्यांगों की सहायता की।
पहली बार वोट दे रहे युवाओं में दिखा विशेष उत्साह एवं उमंग
नगर निकाय आम चुनाव 2026 में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में विशेष एवं उमंग देखने को मिला। युवक एवं युवतियों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान कर लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार को
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 के अंतर्गत द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार, 11 सितम्बर को होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
