नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रैक संरक्षा एवं रेलवे परिसंपत्तियों के रखरखाव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

ट्रैक संरक्षा एवं रेलवे परिसंपत्तियों के रखरखाव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर 29 अक्टूबर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आज विकास केंद्र, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जोधपुर में वरिष्ठ मंडल इंजीनियरों, सहायक मंडल इंजीनियरों एवं वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर (कार्य) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में ट्रैक संरक्षा कार्ययोजना, एमआई-20 मदों की प्रगति, यार्ड कार्ययोजना, ट्रॉली एवं अन्य निरीक्षणों, रेलवे कॉलोनियों एवं भवनों के रखरखाव, जोनल एवं विशेष अनुबंधों की सूची तथा स्टेशन मदद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के अनुपालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।

बैठक में रेलपथ की संरक्षा सुनिश्चित करने, निर्धारित कार्ययोजनाओं की प्रगति की निगरानी करने तथा रेलवे परिसंपत्तियों के समुचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही, ट्रॉली एवं अन्य निरीक्षणों को प्रभावी बनाने, रेलवे कॉलोनियों एवं भवनों के रखरखाव संबंधी कार्यों में तेजी लाने तथा स्टेशन मदद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के संबंध में भी चर्चा की गई।

बैठक में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/दक्षिण तरुण बीका, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/उत्तर श्रीचंद पुनिया, मंडल इंजीनियर/पश्चिम संजय पुनिया सहित जोधपुर मंडल के सभी सहायक मंडल इंजीनियर एवं संबंधित वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर (कार्य) उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने, अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा रेलवे परिसंपत्तियों के बेहतर रखरखाव एवं शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए कार्यों की नियमित समीक्षा और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!