पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के लिए वर्गवार आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 23 सितम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति जालोर, आहोर, सायला, भीनमाल, सांचौर, रानीवाड़ा, जसवंतपुरा, बागोड़ा, चितलवाना, सरनाऊ, भादरूणा, भाद्राजून, उम्मेदाबाद व सरवाना के प्रधान, जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारित करने हेतु लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले की पंचायत समिति जालोर के प्रधान सीट पर सामान्य महिला, आहोर के प्रधान पद पर सामान्य, सायला के प्रधान पद पर सामान्य, जसवंतपुरा के प्रधान पद पर ओबीसी, भीनमाल के प्रधान पद पर सामान्य महिला, रानीवाड़ा के प्रधान पद पर सामान्य महिला, बागोड़ा के प्रधान पद पर ओबीसी महिला, सांचौर के प्रधान पद पर सामान्य, चितलवाना के प्रधान पद पर सामान्य महिला, सरनाऊ के प्रधान पद पर एसटी, भादरूणा के प्रधान पद पर सामान्य महिला, भाद्राजून के प्रधान पद पर एससी महिला, उम्मेदाबाद के प्रधान पद पर एससी तथा सरवना के प्रधान पद पर एससी सीट आरक्षित की गई है।
जिला परिषद सदस्य का वार्डवार आरक्षण हुआ निर्धारित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया के तहत जिला परिषद जालोर के कुल 43 वार्डों में से अनारक्षित वार्ड 4, 5, 6, 13, 20, 24, 26, 30, 31, 37 एवं 42, अनारक्षित महिला वार्ड 7, 12, 14, 16, 17, 28, 29, 32, 33, 35 एवं 36, ओबीसी आरक्षण वार्ड 2, 3, 18, 25 एवं 43, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 1, 8, 15 एवं 22 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 10, 11, 40 एवं 41 तथा एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 9, 19, 38 एवं 39 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 21 एवं 34 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 23 एवं 27 निर्धारित हुए।
पंचायत समिति जालोर
पंचायत समिति जालोर के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य महिला वर्ग एवं पंचायत समिति सदस्यों के रूप में कुल 23 वार्डों में से अनारक्षित वार्ड 11, 14, 15, 16 एवं 23, अनारक्षित महिला वार्ड 5, 10, 12, 13, 20, 21 एवं 22, ओबीसी आरक्षण वार्ड 1 एवं 9, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 8 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 4, 6 एवं 19, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 7 एवं 17 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 2 एवं 3 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 18 निर्धारित हुआ।
पंचायत समिति आहोर
पंचायत समिति आहोर के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य वर्ग एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 17 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 1, 4, 8, 14 एवं 15, अनारक्षित महिला वार्ड 2, 3, 16 एवं 17, ओबीसी आरक्षण वार्ड 12, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 13 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 6 एवं 7, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 5 एवं 9 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 11 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 10 निर्धारित हुआ।
पंचायत समिति बागोड़ा
पंचायत समिति बागोड़ा के लिए प्रधान पद का आरक्षण ओबीसी महिला एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 19 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 3, 10, 11, 14 एवं 19, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 2, 6, 7, 8 एवं 13, ओबीसी आरक्षण वार्ड 9, 16, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 4 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 17 एवं 18, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 5 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 15 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 12 निर्धारित हुआ।
पंचायत समिति भाद्राजून
पंचायत समिति भाद्राजून के लिए प्रधान पद का आरक्षण एससी महिला एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 15 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 2, 6, 8, 13, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 3, 7 एवं 11, ओबीसी आरक्षण वार्ड 15, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 5 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 10 एवं 12, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 4 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 9 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 14 निर्धारित हुआ।
पंचायत समिति चितलवाना
पंचायत समिति चितलवाना के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य महिला एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 15 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 2, 7 एवं 15, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 10, 12, 13 एवं 14, ओबीसी आरक्षण वार्ड 3, 11, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 6 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 8 एवं 9, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 5 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 4 निर्धारित हुआ।
पंचायत समिति भादरूणा
पंचायत समिति भादरूणा के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य महिला एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 15 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 3, 5, 9 एवं 14, अनारक्षित महिला वार्ड 7, 8, 10, 11 एवं 15, ओबीसी आरक्षण वार्ड 4, 12 ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 2 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 1, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 13 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 6 निर्धारित हुआ।
पंचायत समिति सायला
पंचायत समिति सायला के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 23 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 1, 2, 4, 5, 8, 9, अनारक्षित महिला वार्ड 10, 12, 16, 17, 19, 20 एवं 22, ओबीसी आरक्षण वार्ड 6, 23 ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 3, 18 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 13, 15 एवं 21, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 11, 14 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 7 निर्धारित हुआ।
पंचायत समिति सांचौर
पंचायत समिति सांचौर के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 17 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 4, 7, 11, 14, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 2, 3, 12, 13 एवं 16, ओबीसी आरक्षण वार्ड 8, 15, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 6 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 9 एवं 10, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 17 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 5 निर्धारित हुआ।
पंचायत समिति जसवंतपुरा
पंचायत समिति जसवंतपुरा के लिए प्रधान पद का आरक्षण ओबीसी एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 19 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 6, 12, 15, 17, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 4, 5, 7, 8 एवं 14, ओबीसी आरक्षण वार्ड 16, 19, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 13 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 3 एवं 18, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 2 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 9, 10 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 11 निर्धारित हुआ।
पंचायत समिति भीनमाल
पंचायत समिति भीनमाल के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य महिला एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 23 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 2, 7, 8, 10, 14, 22, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 5, 6, 11, 19, 20, ओबीसी आरक्षण वार्ड 12, 18, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 21, 23 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 16, 17, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 13 एवं 15 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 4, 9 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 3 निर्धारित हुआ।
पंचायत समिति सरवाना
पंचायत समिति सरवाना के लिए प्रधान पद का आरक्षण एससी वर्ग एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 17 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 8, 9, 11, 15, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 3, 10, 13, 14, ओबीसी आरक्षण वार्ड 12 एवं 17, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 16 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 5, 6, 7, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 2 व 4 निर्धारित किए गए।
पंचायत समिति रानीवाड़ा
पंचायत समिति रानीवाड़ा के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य महिला वर्ग एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 29 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 1, 2, 3, 5, 7, 9, 17 एवं 23, अनारक्षित महिला वार्ड 8, 10, 16, 21, 26, 27 एवं 28, ओबीसी आरक्षण वार्ड 20, 22, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 6, 25 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 11, 13, 15, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 12, 14, 19 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 18, 24 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 4 एवं 29 निर्धारित हुए।
पंचायत समिति उम्मेदाबाद
पंचायत समिति उम्मेदाबाद के लिए प्रधान पद का आरक्षण एससी वर्ग एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 15 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 6, 10, 11, 12, अनारक्षित महिला वार्ड 2, 5, 13 एवं 15, ओबीसी आरक्षण वार्ड 8 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 1, 4, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 3, 14 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 9 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 7 निर्धारित हुआ।
पंचायत समिति सरनाऊ
पंचायत समिति सरनाऊ के लिए प्रधान पद का आरक्षण एसटी वर्ग एवं पंचायत समिति सदस्यों के कुल 15 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 1, 2, 4, 13, अनारक्षित महिला वार्ड 3, 6, 7, 9, 15, ओबीसी आरक्षण वार्ड 12, 14, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 5 में निर्धारित हुआ। वहीं एससी आरक्षण के तहत वार्ड 11, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 8 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 10 निर्धारित हुआ।
लॉटरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारी-कार्मिक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी व आमजन उपस्थित रहे। आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
