भीनमाल में सायबो डांडिया नाइट का आगाज,पारंपरिक उल्लास और भक्ति के रंगों में डूबा शहर
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। शहर में नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित सायबो डांडिया नाइट में गरबा और डांडिया की धूम मची हुई है। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं की थिरकन और माता रानी के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। युवतियों ने खूबसूरत चनिया-चोली व पारंपरिक आभूषण पहने, वहीं युवकों ने कुर्ता-पायजामा और केडिया पहनकर डांडिया रास की शान बढ़ाई। डीजे की धुन और लाइव ढोल की थाप पर आधी रात तक गरबा और डांडिया खेला जा रहा है, जिसमें परिवारों और बच्चों का भारी उत्साह दिख रहा है। शहर के प्रमुख पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि सभी शांतिपूर्ण माहौल में पर्व का आनंद ले सकें। कार्यक्रम के दौरान दुर्गा उत्सव समिति के इंजिनियर ललित जांगिड़, डॉ. हितेश जांगिड़, दिनेश जांगिड़, वसंत, मोहनलाल माली, मनोहरमल, कैलाश, लक्ष्मण, भवरलाल, अनिल गोस्वामी और दिलीप सेन सहित अनेक
कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
