नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निंबाहेड़ा दशहरा मेला में उमड़ी लाखों की भीड: देर रात्रि तक चला कवि सम्मेलन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

निंबाहेड़ा दशहरा मेला में उमड़ी लाखों की भीड: देर रात्रि तक चला कवि सम्मेलन

😊 Please Share This News 😊

निंबाहेड़ा-(कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता) नगर परिषद निंबाहेड़ा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 में वंडर सीमेंट की सहभागिता से आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन रातभर चला।रात्रि 2 बजे बाद भी वंडर सीमेंट के पूर्णकालिक निदेशक परमानंद पाटीदार, विधायक श्रीचंद कृपलानी, वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन सहित अन्य अतिथिगण कवि सम्मेलन का लुत्फ लेते रहे। जनसैलाब भी पूरी तन्मयता से पूरी रात कवियों को सुनता रहा।कवि सम्मेलन में मुंबई से आए तारक मेहता फेम कवि शैलेश लोढ़ा मुख्य आकर्षण रहे। दरअसल काव्य पाठ से 3 घंटे पहले एक खबरनवीस ने पर्ची भेजकर मगनीराम जी के मंच के पास होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही लोढ़ा ने उन्हें मंच पर कुर्सी पर बैठवाया, पैर छूकर गले लगाया और ग्रीन रूम में ले जाकर परिवार की कुशलक्षेम पूछी। मगनीराम जी समाज कल्याण विभाग के रिटायर्ड कार्मिक हैं, जो तीसरी कक्षा के दौरान लोढ़ा को साइकिल पर घुमाते थे।कवि सम्मेलन में जानी बैरागी ने श्रोताओं को जमकर हंसाया। मेले में लाखों की भीड़ रही और निंबाहेड़ा पुलिस की व्यवस्था बरकरार रही। पुलिस कंट्रोल रूम ने गुम हुए बच्चों को परिजनों से मिलवाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!