त्योहारों में यात्री सुविधाओं और सुरक्षित रेल संचालन पर जोर,महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश
|
😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर। आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले यात्रीभार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री सुविधाओं और सुरक्षित रेल संचालन की तैयारियों पर फोकस किया है। मंगलवार को रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक पंकज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक में इन व्यवस्थाओं के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।महाप्रबंधक ने प्रमुख स्टेशनों पर साफ-सफाई,सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कवच प्रणाली,निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य निर्धारित समय में पूरे करने पर जोर दिया।बैठक में सर्दियों के दौरान कोहरे वाले क्षेत्रों में निगरानी,रेलवे ट्रैक की सुरक्षा, नियमित पेट्रोलिंग तथा विद्युत एवं सिग्नल उपकरणों के रखरखाव की समीक्षा भी हुई। महाप्रबंधक ने नियमित निरीक्षण और कर्मचारियों की काउंसलिंग के जरिए संरक्षा जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा आधारभूत संरचना विकास, ट्रैक फेंसिंग, पूंजीगत कार्यों और आय बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए सुरक्षित रेल संचालन में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
बैठक में जयपुर,बीकानेर,अजमेर व जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी सहित सभी शाखाधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
