राजस्थान राजपूत संघ बेंगलुरु का आठवां वार्षिक स्नेह मिलन समारोह भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|

बेंगलुरु-(दलपतसिंह भायल)राजस्थान राजपूत संघ (रजि.) बेंगलुरु का आठवां वार्षिक स्नेह मिलन समारोह उत्साह, उमंग एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुजानसिंह भाटी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणपति एवं माताजी की स्थापना तथा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।समारोह में हैदराबाद, चेन्नई, विजयवाड़ा, मुंबई एवं अन्य शहरों से पधारे अतिथियों तथा समाजबंधुओं ने भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर हैदराबाद से पधारे राजस्थान राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष दीप सिंह राठौड़ एवं विक्रम सिंह राठौड़ बोरटा के सरपंच, विजयवाड़ा राजपूत समाज के अध्यक्ष शैतान सिंह भायल, राजस्थान राजपूत समाज मदुरै के उपाध्यक्ष मोड़सिंह चौहान तथा राजपूत समाज कर्नाटक के अध्यक्ष जबर सिंह साथु का केसरिया साफा पहनाकर राजपूती परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अतिथियों के सम्मान से समारोह में राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं की विशेष झलक देखने को मिली। इस अवसर पर चढ़ावों के लाभार्थियों का भी सम्मान किया गया।समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी सहयोग, समर्पण एवं एकजुटता बेहद आवश्यक है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान संघ के वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया। आगामी वर्ष के वार्षिक आयोजन के विभिन्न चढ़ावों की बोलियां लगाई गईं। इसके साथ ही श्री शांतिनाथ जी महाराज के चढ़ावे की बोली भी आयोजित की गई।
समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।समारोह का विशेष आकर्षण राजपूत समाज की महिलाओं एवं पुरुषों की पारंपरिक राजपूती वेशभूषा रही। पारंपरिक परिधानों एवं केसरिया साफों में सजे समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को राजस्थानी संस्कृति, गौरव, आन-बान और शान का अनूठा स्वरूप प्रदान किया।
संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी
समारोह को सफल बनाने में राजस्थान राजपूत संघ बेंगलुरु के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुजानसिंह भाटी, उपाध्यक्ष जबरसिंह देवल एवं छैलसिंह दहिया, सचिव पुरणसिंह राणावत, सहसचिव चंदनसिंह चौहान एवं सहकोषाध्यक्ष गणपतसिंह दहिया उपस्थित रहे।सलाहकार समिति के सदस्य मदनसिंह चौहान एवं शंभूसिंह दहिया भी समारोह में मौजूद रहे। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में हीरसिंह परमार, दलपतसिंह भायल, महीपालसिंह दहिया, गजेसिंह चौहान, भोनसिंह दहिया, चंदनसिंह राठौड़, पोकरसिंह भायल, नरपतसिंह राठौड़, राजेन्द्रसिंह चौहान, छैलसिंह राणावत, महेंद्रसिंह राठौड़ एवं अर्जुनसिंह चौहान सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अतिथियों के स्वागत-सत्कार एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस आयोजन ने समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता एवं संगठन के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
अंत में राजस्थान राजपूत संघ बेंगलुरु की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, भामाशाहों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और भावी पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों से जोड़ने के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
