नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली पर्यटन एवं संस्कृति परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, 3 साल के कार्यों और आगामी आयोजनों पर किया मंथन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली पर्यटन एवं संस्कृति परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, 3 साल के कार्यों और आगामी आयोजनों पर किया मंथन

😊 Please Share This News 😊

लोक मंथन को पूर्ण सफल बनाने के निर्देश, शेखावाटी हेरिटेज मीट 8 दिसंबर को – SASCI के 87% कार्य पूर्ण, 67 बजट घोषणाओं की समीक्षा कर दिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के निर्देश              जयपुर, 20 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी एवं पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ की उपस्थिति में शुक्रवार को पर्यटन भवन में राजस्थान पर्यटन एवं संस्कृति परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित उक्त समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों से पिछली बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति जानी और आगामी बजट के लिए प्रस्तावित नई योजनाओं पर विस्तार से मंथन किया। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।बैठक के पश्चात उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आज पर्यटन भवन में पर्यटन, कला एवं संस्कृति, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग तथा ADMA के अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रदेश में पर्यटन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रकल्पों एवं परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने हेतु सभी परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि राजस्थान पधारने वाले प्रत्येक पर्यटक को सुरक्षित, सुविधाजनक और अविस्मरणीय अनुभव मिले और राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे।समीक्षा बैठक में बिंदुवार चर्चा:

  1. आगामी प्रमुख आयोजन एवं सम्मेलन

लोक मंथन-2026 (3 से 6 दिसंबर 2026, जवाहर कला केंद्र, जयपुर):

के लिए बजट स्वीकृत, पर्यटन विभाग नोडल विभाग।

शेखावाटी हेरिटेज मीट (8 दिसंबर 2026, खेतड़ी, झुंझुनू):

होटल अभयगढ़ में आयोजन, माननीय मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री शामिल होंगे। शेखावाटी हवेलियों के संरक्षण पर चर्चा और नई योजनाओं का लॉन्च प्रस्तावित।

प्रवासी राजस्थानी दिवस (10 दिसंबर 2026):

‘राजस्थान@2047: विरासत, नवाचार और वैश्विक अवसर’ विषय पर पर्यटन सत्र, AI के उपयोग और लग्जरी पर्यटन पर चर्चा। White Paper तैयार।

अन्य सांस्कृतिक उत्सव:

जोधपुर और कोटा में संभाग स्तरीय लोक नृत्य उत्सव सम्पन्न, शेष संभागों में सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के समारोह के दौरान आयोजन। वर्ष 2027 में जयपुर स्थापना के 300 वर्ष पर ‘गोविंद देव जी कला महोत्सव’ की कार्य योजना तैयार की जा रही है।

  1. प्रमुख नीतियां एवं नई योजनाएं

राजस्थान ग्रामीण होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) सब्सिडी योजना, 2026: ड्राफ्ट वित्त विभाग के पास विचाराधीन। संशोधित ड्राफ्ट में कैपिटल सब्सिडी हटाकर ब्याज सब्सिडी, 7 वर्षों के लिए 75% SGST प्रतिपूर्ति, और घरेलू दरों पर बिजली-पानी का प्रस्ताव।

शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना, 2026: प्रारूप तैयार कर वित्तीय स्वीकृति हेतु वित्त विभाग को भेजा गया।

एडवेंचर टूरिज्म पॉलिसी: हितधारकों के साथ प्रारंभिक बैठक, वेबसाइट व सोशल मीडिया के माध्यम से सुझाव आमंत्रित।

फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन योजना 2025: अब तक 4 फिल्मों को सब्सिडी जारी।

  1. अवसंरचना एवं विकास परियोजनाएं (केंद्र एवं राज्य पोषित)

बजट घोषणाओं की स्थिति: कुल 67 बजट घोषणाओं में से 10 पूर्ण, 33 प्रगतिरत, 8 की स्वीकृति जारी, 15 के प्रस्ताव प्रारंभ।

SASCI प्रोजेक्ट्स (जयपुर):

आमेर-नाहरगढ़ क्षेत्र: 87% कार्य पूर्ण (10 में से 5 कार्य पूरे)। आमेर में साउंड एंड लाइट शो हेतु 13 नवंबर 2026 को अनुबंध हस्ताक्षरित। गैटोर की छतरियों का 95% कार्य पूर्ण।

स्वदेश दर्शन 2.0 योजना:

करणी माता (बीकानेर) 70%, खाटू श्यामजी (सीकर) 45%, मालासेरी डूंगरी (भीलवाड़ा) 35%, और केशोरायपाटन (बूंदी) 30% कार्य पूर्ण।

अन्य प्रमुख प्रोजेक्ट्स:

– प्रसाद (PRASAD) योजना: कोटा के बुढ़ादीत स्थित सूर्य मंदिर को चिन्हित।

– कृष्ण गमन पथ एवं झुंझुनू वॉर म्यूजियम: दोनों की DPR पर कार्य प्रगतिरत।

– MICE सेंटर (जयपुर): विद्याधर नगर में आवंटित भूमि को लेकर JDA और पर्यटन विभाग के बीच समन्वय जारी।

  1. ब्रांडिंग एवं RTDC सुधार

RTDC होटलों का PPP मॉडल:_ प्रथम चरण में 4 होटल – होटल विनायक (सवाई माधोपुर), होटल मीनल (अलवर), होटल वृंदावती (बूंदी), और होटल हवेली (फतेहपुर) को लीज पर देने हेतु PDCOR को ट्रांजेक्शन एडवाइजर नियुक्त करने का प्रस्ताव वित्त विभाग की मंजूरी हेतु भेजा गया।प्रचार-प्रसार: ओगिल्वी (Ogilvy) द्वारा 7 प्रमोशनल फिल्मों के फाइनल कॉन्सेप्ट अनुमोदन हेतु प्रस्तुत।

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!