मिस्री का बेटा बना जज, रविन्द्र सुथार को मिली सफलता।
|
😊 Please Share This News 😊
|

कहते हैं अगर इरादे मजबूत हो तो सफलता जरूर हासिल होती है । ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, निकटवर्ती ग्राम दासपां के रविंद्र सुथार ने ।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि गुजरात ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट कुछ दिन पहले जारी हुआ । इस परीक्षा में मिस्त्री बाबूलाल सुथार दासपां के पुत्र रविंद्र सुथार ने 5 वीं रैंक हासिल की । दरअसल रविंद्र के पिता बाबूलाल सुथार तखतगढ़ हाल कई वर्षों से दासपां में निवासरत है एवं मिस्त्री का कार्य करते हैं। अब इनका बेटा जज बन गया है। रविंद्र ने कहा कि उन्हें प्रेरित करने और हर तरह से समर्थन देने में माता पिता बड़ा योगदान रहा है।
एंकर मीठालाल जांगिड़ ने बताया कि जालोर सुथार समाज का पहला व्यक्ति जो जज बना है। एक सामान्य मिस्त्री बाबूलाल सुथार के घर जन्मे प्रतिभाशाली इनके पुत्र रविंद्र सुथार गुजरात न्यायिक सेवा में पांचवी रैंक हासिल करके इतिहास रच दिया। बाबूलाल सुथार तखतगढ़ निवासी हाल कई वर्षों से दासपां में निवासरत है । बाबूलाल सुथार के पुत्र रविंद्र सुथार ने प्राथमिक शिक्षा दासपां में ली, उच्च शिक्षा के लिए जयपुर में भाइयों के साथ पढ़कर बीकॉम एवं एलएलबी की पढ़ाई निरमा यूनिवर्सिटी अहमदाबाद से पुरी की । इसके बाद गुजरात उच्च न्यायालय से वकालत के साथ ही गुजरात न्यायिक सेवा की तैयारी की ।
रविंद्र सुथार के दो भाई वह एक बहन है और यह बाबूलाल सुथार के सबसे छोटे पुत्र हैं । बाबूलाल स्वयं मिस्त्री है लेकिन बच्चों को पढ़ाने का जुनून था । खुद अभावों में रहे, लेकिन बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान की। बाबूलाल बताते हैं कि रविंद्र बचपन से ही पढ़ने में प्रतिभाशाली था । उनका सपना था कि उनका बेटा एक जज बने और जैसे ही गुजरात न्यायिक सेवा का परिणाम आया उनके परिवार एवं दासपा गांव में लोगों में खुशियां छा गई। रविंद्र के बड़े भाई नरेंद्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर गृह मंत्रालय दिल्ली में कार्यरत है।
रविन्द्र सुथार का न्यायायिक सेवा में चयन होने पर इनके शुभचिंतकों एवं पहचाने वालों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है । इसी क्रम में नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, समाज सेवी अशोक धारीवाल, सुप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय एंकर मीठालाल जागिंड, ललित होंडा सहित कई लोगों ने भी बधाई संदेश प्रेषित किया है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
