72 जिनालय के पास स्पीड ब्रेकर बनाने हेतु भेजा ज्ञापन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।स्थानीय रामसीन रोड़ पर स्थित 72 जिनालय के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने हेतु ज्ञापन भेजा गया ।
ओसवाल समाज सोशयल ग्रुप के अध्यक्ष हेमराज मेहता ने 72 जिनालय के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजा है ।
मेहता ने बताया कि इस रोड़ पर पूर्व में भी सड़क पर स्पीड ब्रेकर बना हुआ था । अभी उक्त रोड़ नई बन रही है, इसलिए स्पीड ब्रेकर बना कर उस पर ज्रेबा कलर भी लगाया जावे । इस रोड़ पर दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है तथा 72 जिनालय में बड़ी संख्या में लोग भगवान के दर्शन वंदन करने के लिए आते रहते हैं ।
उनमें महिलाएं, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक भी सम्मिलित होते हैं । जिससे इस स्थान पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के स्पीड ब्रेकर के साथ ज्रेबा कलर की नितान्त आवश्यक रहती है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
