व्याख्याताओं ने ज्ञापन प्रस्तुत कर उप प्राचार्य पदोन्नति को लेकर प्रकट किया आक्रोश।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) जिला शाखा जालौर द्वारा व्याख्याताओं की उप प्राचार्य के पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति व्याख्याता संवर्ग से ही करने को लेकर आज दिनांक 21 नवंबर 2022 को जिला मंत्री मो. रफीक शेख के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर जालोर को ज्ञापन सौंपाशेख ने बताया कि रेसला संघ लंबे समय से व्याख्याताओं से उप प्राचार्य पदोन्नति व्याख्याता संवर्ग से ही करने के लिए संघर्षरत है । व्याख्याता प्रधानाध्यापक के पदोन्नति विवाद को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने बजट वर्ष 2021-22 में अतिरिक्त प्रमोशनल पद सृजित करने की घोषणा की थी जिस पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद 12421 उप प्राचार्य का कैडर बनाया गया जो पूर्णतया व्याख्याता संवर्ग से पदोन्नति द्वारा भरा जाना है दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के अधिकारी उप प्राचार्य पदोन्नति करने के बजाय कैबिनेट के फैसले पर राय मांगने में जुटे हुए हैं
जिससे व्याख्याता संवर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है जिसके फलस्वरूप पदोन्नति में देरी हो रही है यदि सरकार ने इसी माह में पूर्णतया व्याख्याता संवर्ग से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की तो रेसला वृहद स्तर पर आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की रहेगी । ज्ञापन के समय जिला उपाध्यक्ष राम सिंह पूर्व जिला मंत्री चंपालाल खत्री, हमीर सिंह कुलदीप सिंह संजय सांवलराम श्रीपाल सिंह अनिल कुमार ललिता वैष्णव कविता राणावत लता मुकेश जुगल किशोर गोपाल खत्री कैलाश कुमार खत्री मुस्ताक खान राजेंद्र सिंह राजू शैख़ रंजीत सिंह नरपत आर्य पूर्ण सिंह खीम सिंह केवाराम हरिनारायण देव सीताराम मुकेश चौधरी
कांतिलाल पुरोहित ललित सुरीऑल गोपाल ग्वार प्रकाश शंकर लाल फिरोज खान अमजद खान मुकेश जीनगर मदन लाल गर्ग वसंत ओझा किरण सिंह घनश्याम वैष्णव सहित सैकड़ों व्याख्याता उपस्थित रहे।
मो. रफीक शेख
जिला मंत्री
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ जिला जालौर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
