नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जन आक्रोश यात्रा रथ खेतेश्वर धाम बिजरोल खेड़ा से हुआ रवाना। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जन आक्रोश यात्रा रथ खेतेश्वर धाम बिजरोल खेड़ा से हुआ रवाना।

😊 Please Share This News 😊

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक विधानसभा में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के तहत रविवार को सांचोर विधानसभा के खेतेश्वर धाम बिजरोल खेड़ा से यात्रा रथ रवाना हुए इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा प्रभारी सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी एवं भाजपा वरिष्ठ नेता मोतीराम चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया। जन आक्रोश यात्रा रथ लॉन्चिंग में मुख्य वक्ता सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की वर्तमान सरकार भ्रष्ट, लुटेरी सरकार बन कर रह गई है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की समस्या का समाधान नही हो रहा है ।

किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है । लाइटों की कटौती और लाइटों के मनमाने बिल भेजे जा रहे है, किसान परेशान है । भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे राजस्थान में लूट पाट, डकैती, गैंग रेप, घूसखोरी, चरम सीमा पर है । लेकिन राजस्थान की निकम्मी नकारा सरकार लापरवाह होती जा रही है । राजस्थान सरकार खुद के गृह कलेश के कारण होटलों और बाड़े बंदियो में चार साल निकाल कर लोगो को गुमराह करने में लगी है। जन आक्रोश यात्रा के जरिए हम सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखेंगे और आने वाले समय में आम जनता के हित के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे ।  पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा कि चुनावों के वक्त राहुल गांधी ने राजस्थान में 1 से 10 तक गिनती करके कर्ज माफी का वादा किया था, वो अभी तक पूरा नहीं हुआ है ।

भाजपा नेता दानाराम चौधरी, लुंबाराम चौधरी सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये । जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी ने बताया कि 4 से 14 दिसंबर तक जन आक्रोश यात्रा रथ विधान सभा के प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंचेगी । इस भ्रष्ट निक्कमी सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखेंगे । जन आक्रोश रथ के साथ एक शिकायत पेटी है । जिसमे आम जनता की समस्याओ को शिकायत पेटी में एकत्रित मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा । जन आक्रोश यात्रा हेतु मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन जन आक्रोश यात्रा की व्यवस्थाएं देखेगी ।

जन आक्रोश यात्रा शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, लुंबाराम चौधरी, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, दानाराम चौधरी, धुखाराम राजपुरोहित, मोतीराम चौधरी, प्रकाश छाजेड़, डॉ शीला विश्नोई, प्रवीण माली, आनंद चौधरी, मितेश चौधरी, जैसाराम भील, रामगोपाल बुढ़िया, अर्जुनसिंह सरवाना, पहाड़सिंह राव बोरली, महादेवाराम चौधरी, ओबाराम प्रजापत, सोमदान चारण, नरिंगाराम चौधरी, शम्भुसिंह राव, भरतदास संत, दुर्गाराम बेनीवाल, सोहनलाल खत्री, गणपत पुरोहित, हरिया देवासी, कृष्णकुमार देवासी झाब, पारस सोनी, मंजू देवासी, देचूदेवी गोस्वामी, बबलूकंवर, संतोषकंवर, सारदादेवी सेन, भुराराम दर्जी, नरेंद्रसिंह केसुरी, रावताराम खत्री, पदमाराम चौधरी, भगाराम जाट, मंगलसिंह जोजावत, प्रताप देवासी, केवाराम पुरोहित सहित भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!