कांग्रेस की नीतियों के विरुद्ध जनआक्रोश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागतः-श्रवणसिंह राव बोरली।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भाजपा द्वारा जिले भर में चलाये जा रहे जन आक्रोश यात्रा के अंतगर्त गत चार दिसबंर से आहोर, भीनमाल, रानीवाडा एवं सांचोर विधानसभा में जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के नेतृत्व में यात्रा शुरू हुई । जिसके दूसरे दिन आक्रोश यात्रा सांचोर विधानसभा के झाब, डी.एस.ढाणी, खिरोडी, आकोली, सिवाडा, रणोदर, केरिया, विरावा एवं मेघावा पंहुची। झाब मंडल द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि वर्तमान समय में राजस्थान की कांग्रेस सरकार में राज्य में लूट, डकैती, रेप, रिश्वतखोरी आदि की घटनाओं में बढ़ोतरीका हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है, प्रदेश के 98 प्रतिशत पुलिस थानों में अभी तक सीसीटीवी कैमरे नही है। अवैध खनन के और भ्रष्ट प्रशासन के कारण संत विजयदास महाराज को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। ट्रांसपेरेसी इंटरनेशनल रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान देश में भ्रष्टाचार में प्रथम है।
भाजपा नेता दानाराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जातियों एवं जनजातियो पर अत्याचार के मामले में नंबर वन पर है। झालावाड़ में कृष्णा वाल्मीकि कीे पीट-पीट कर हत्या जैसे अनेक दर्दनाक हादसे हुए है। 2018 से कांग्रेस सरकार में बुजर्गाे के खिलाफ अपराधो में 80 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान सरकार की कुनीतियों के कारण आज 2021 में राज्य पर 4 लाख 71 हजार रुपए से भी ज्यादा का कर्ज है।
विधानसभा संयोजक प्रकाश छाजेड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को कर्जमाफी का वादा करके ठगा है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से लाखो रुपयों का नुकसान और फसले बर्बाद हुई है । राज्य फसल बीमा योजना लागू करने में विफल रही है, जिसकी वजह से लाखो किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है।
जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा के दौरान सांचोर विधानसभा के झाब, खिरोड़ी, आकोली, सिवाड़ा, रणोदर, केरिया, विरावा, मेघावा ग्राम पंचायतों में यात्रा की चोपाल आयोजित हुई । जिसमे सैंकड़ों लोगों ने यात्रा का स्वागत किया एवं लोगो ने शिकायत पेटिका में शिकायत दर्ज करवाई।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, दानाराम चौधरी, मोतीराम चौधरी, प्रकाश छाजेड़, महेंद्रसिंह झाब, प्रवीण माली, डॉ शीला विश्नोई, पहाड़सिंह राव बोरली, दुर्गाराम चौधरी, हरिया देवासी, आनंद चौधरी, मितेश चौधरी, रामगोपाल, सोमदान चारण, नरिंगाराम चौधरी, भरतदास संत, शंभूसिंह राव, दुर्गाराम बेनीवाल, कृष्ण देवासी, हनुमान सेन, नेमाराम कोली, महादेवाराम चौधरी, खंगाराराम चौधरी, नवाराम पुरोहित, हिंदूसिंह मुली, दानसिंह पुरोहित, जनकसिंह झाब, हीराराम गर्ग, नरसीराम चौधरी, जगदीश संत, पारस सोनी, राजेश बिश्नोई, नरसीराम पुरोहित, गजराज पुरोहित, हरिसिंह राव, करणसिंह राव, गणपत पुरोहित, जोगाराम पुरोहित, भुराराम दर्जी, गुमानसिंह राव, नारायणसिंह राव, अजयसिंह राव, रणछोड़सिंह राव, जालमसिंह राव, लालसिंह राव, नरपतसिंह राव, उतमसिह राव, प्रताप देवासी, शैतानसिंह रतोडा, शैतानसिह सिवाड़ा, गोतम पुरोहित, ईश्वर मोदी, मांगीलाल रणोदर, सांवलाराम चौधरी, मोतीराम चौधरी, मेघाराम चौधरी, मांगीलाल चौधरी, मालाराम चौधरी, कृष्ण चौधरी, नरेगाराम चौधरी, हेमाराम चौधरी, छोगाराम चौधरी, उदाराम चौधरी, अंशिका शर्मा, मसरुराम देवासी सहित भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
