चांदराई मंडल में जन आक्रोश रैली को मिला जबरदस्त समर्थन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

वक्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा ।भारतीय जनता पार्टी चांदराई द्वारा जन आक्रोश यात्रा के द्वितीय दिन कंवला के हेमशाही मठ से प्रारंभ होकर सुगालिया सिंधलान, चवरड़ा, रूण्डमाल ढ़ाणी, वलदरा, मूलेवा, तरवाड़ा, पांचोटा, उखरड़ा, आकोपादर, शंखवाली, चूण्डा, किशनगढ़ होते हुए मोहीवाड़ा में समाप्त हुई। जन आक्रोश सभा को सम्बोधित करते हुए आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि अगर कोई नेता भामाशाह स्वास्थ्य योजना का नाम बदलकर चिरंजीवी योजना कर दे तो इसको विकास नहीं कहते हैं। अन्नपूर्णा योजना को बदल कर इंदिरा रसोई जब तक नहीं किया तब तक इनको (कांग्रेस सरकार) चैन नहीं मिला।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी ने गहलोत सरकार को विफल सरकार बताते हुए कहा कि जन आक्रोश यात्रा के तहत पूरे राजस्थान में करोड़ों लोगों से संपर्क किया जाएगा और भाजपा की नीतियों को उन तक पहुंचाया जाएगा। पूर्व उपप्रधान नैनसिंह राजपुरोहित, रैली जिला सह संयोजक मुकेश राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष शशिकंवर सहित भाजपा के कई नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
आहोर की पूर्व संरपच एवं भाजपा की पूर्व जिला मंत्री मंजू मेघवाल ने आक्रोश यात्रा के दौरान महिला चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्या सुनी तथा समस्याओं के समाधान के लिए उचित प्रयास किये । 
इस मौके पर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी, कवराडा मंडल अध्यक्ष चांदराई मांगीलाल राव ,मुकेश राजपुरोहित, गजेन्द्रसिंह मांगलिया, बंशीलाल सुथार, नैनसिंह राजपुरोहित, शशिकंवर, मांगीलाल राव,
रामदेवसिंह भोमिया, पुखराज ओड़, रामसिंह पांचोटा, हरकूकंवर, जितेंद्र सरगरा, पप्पूसिंह दहिया, रूपाराम देवासी, जवाराम देवासी, विकास श्रीमाली सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
