नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अध्यापक बना भामाशाह, ज़रूरतमंदों को किये स्वेटर वितरण । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अध्यापक बना भामाशाह, ज़रूरतमंदों को किये स्वेटर वितरण ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।  निकटवर्ती ग्राम लेदरमेर के रा. उ. मा. विद्यालय के अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्रप्रसाद धांगड़ ने भामाशाह बन कर स्वेटर वितरण किये । उन्होंने सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में अध्ययनरत 21 विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर, उन्हें स्वेटर वितरित किये । इस अवसर पर स्वेटर पाने वाले छात्र छात्राओं के चहरे खिल उठे । उनके अभिभावकों ने शाला परिवार की इस अनूठी पहल पर आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है ।

 मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस मौके पर प्रधानाध्यापक जगदीशकुमार, जेताराम माली, रमेशकुमार सैन, नारायणलाल जीनगर, ममताकुमारी धाबाई, सन्तलाल जाखड़, चन्द्रभान बुगालिया, प्रकाशकुमार विश्नोई     सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!