नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वर्तमान राज्य सरकार में एंबुलेंस से लेकर पेपर तक सब घोटाले हुए राज्य की सरकार का नाम घोटाला सरकार -भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

वर्तमान राज्य सरकार में एंबुलेंस से लेकर पेपर तक सब घोटाले हुए राज्य की सरकार का नाम घोटाला सरकार -भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली।

😊 Please Share This News 😊

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रही जनआक्रोश यात्रा के छठे दिन यात्रा रानीवाड़ा विधानसभा के डूंगरी से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया उसके बाद रथ सुरजवाड़ा रोड़ा रामपुरा वगतपुरा बड़गांव बामनवाड़ा रूपावटीखुर्द जैतपुरा ग्राम पंचायत में पहुंची एवम जगह जगह पर स्वागत और चौपाल आयोजित हुई ।यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा यात्रा का स्वागत किया एवं सरकार के विरुद्ध अपने आक्रोश को प्रकट किया।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा की कांग्रेस सरकार के 4 साल में विकास के कोई कार्य नहीं किए है कांग्रेस राज में एंबुलेस से लेकर परीक्षा के पेपर तक के घोटाले हुए है ये घोटाला सरकार बनकर रह गई है। केंद्र को देशव्यापी योजना आयुष्मान योजना को राजस्थान में चिरंजीवी योजना कर दिया जिससे प्रवासी बंधुओ को इसका लाभ मिलना बंद हो गया है । वर्तमान में सरकार खुद के गृह कलेश में उलझी हुई है , सरकार खुद को बचाने के लिए आधे से अधिक समय तो होटलों और बाड़ाबंदी में निकाल दिया है ।वर्तमान में राजस्थान में भ्रष्टाचार, जंगलराज, और कुशासन पसरा हुआ है प्रतिदिन प्रदेश में लूट, डकैती, गैंगरेप, बलात्कार के घटना हो रही है परिजनों के सामने गैंगरेप की घिनौनी घटना होती है इस तरह की घटनाओं को राजस्थान की कानून व्यवस्था पर संदेह होता है ।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजीराम चौधरी ने कहा कांग्रेस सरकार में किसानों को समय पर लाइट , पानी भी नही मिल रहे है किसानों द्वारा हर जगह धरने प्रदर्शन किए जा रहे है लेकिन किसानों के लिए सरकार लापरवाह बन रही है ।
लोग इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार से परेशान है हर जगह कमीशनखोरी, रिश्वत और गुंडाराज का बोल बाला है । कांग्रेस राज में प्रदेश में पेपर आउट हुए जिससे लाखो युवाओं को बेरोजगार रहना पड़ा है ।

मुख्य वक्ता प्रकाश सेन ने कहा की जन आक्रोश यात्रा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में रथ यात्रा के माध्यम पहुंच कर कांग्रेस सरकार की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है । यात्रा में जगह जगह पर स्वागत चोपाले आयोजित की जा रही है जिसमे लोगो का समर्थन मिल रहा है ।

जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी ने बताया की यात्रा आज 9 ग्राम पंचायतों में पहुंची एवम चोपलो के माध्यम से जन आक्रोश यात्रा में शिकायत पेटी में लोग शिकायते डाल रहे है एवम राजस्थान भाजपा द्वारा जारी नंबर 8140200200 पर मिस कॉल करके लोग इस यात्रा को समर्थन दे रहे है ।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जिला उपाध्यक्ष मंजीराम चौधरी पूर्व जिला महामंत्री मुकेश खंडेलवाल बड़गांव मंडल अध्यक्ष बाबूलाल पुरोहित रानीवाड़ा मंडल अध्यक्ष रिड़मलसिंह डाभी ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश सेन ऐससी मोर्चा जिला महामंत्री रमेश मेघवाल किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली बड़गांव मंडल महामंत्री छेलसिह दहिया राजुसिंह कान्तिलाल पुरोहित देवाराम मोदी पदमसिंह भाटवास जबराराम राणा अर्जुनसिंह गोहिल मोडसिह दहिया डायाराम चौधरी गणपत कोली रुपाराम माली बाबुसिंह डाभी भवसिह राठौड़ राजुसिंह ऊड कृष्णसिंह सोलंकी नरपतसिंह गोहिल दिनेश मेघवाल रमेश गर्ग वागसिह दहिया सरदारसिंह दहिया घेवरचन्द सेन धुंखाराम कोली कालाराम कोली राजेंद्र कोली कालुदान चारण दशरथ मेघवाल कृष्णराम कोली नटवरलाल कोली ईश्वरलाल कोली बाबूलाल कोली सुरेश वागरी
भाजपा पदाधिकारी एव भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!