नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बीसीएमओ भीनमाल।ने बेटियों के जन्मदिन पर इंदिरा रसोई में खिलाया खाना। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बीसीएमओ भीनमाल।ने बेटियों के जन्मदिन पर इंदिरा रसोई में खिलाया खाना।

😊 Please Share This News 😊

प्रदेश में “कोई भूखा नहीं सोए” की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित स्थानीय जुंजाणी रोड़ पर इंदिरा रसोई में बीसीएमओ डॉ. दिनेश जाम्भाणी ने ज़िला कलेक्टर निशांत जैन की प्रेरणा से 200 टोकन ख़रीद कर अपनी बेटियों के जन्मदिन पर खाना परोसा। शहर के सभी लोगों से अपील भी की कि वे अपने घर के विशेष शुभ अवसरों पर आगे आकर इंदिरा रसोई पर ज़रूरतमंद लोगों को खाना खिलाते हुए सामाजिक सहभागिता निभायें।

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. दिनेश जाम्भाणी बीसीएमओ, डॉ. एम एम जांगिड़ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुकेश शर्मा संचालक इंदिरा रसोई, राजेंद्रसिंह परमार कनिष्ठ सहायक पंचायत समिति, भीखाराम, साँवरिया चौधरी, गौमती बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।

खाने की गुणवत्ता भी जाँची

इस अवसर पर डॉ. दिनेश जाम्भाणी और डॉ. एम एम जांगिड़ ने इंदिरा रसोई में खाना खाकर आमजन को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता भी जाँची। साथ ही साफ़ सफ़ाई व व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । जिससे की खाने वाले सभी ज़रूरतमंद लोगों को उत्तम गुणवत्ता का भोजन मिलता रहे व उनके स्वास्थ्य पर कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!