अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान की और से 20 दिसम्बर को स्थानीय राजकीय अस्पताल, भीनमाल में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया जायेगा ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

अरिहंताण रक्त सारथी के अध्यक्ष कैलाश जैन की सुपुत्री सौनल जैन के दूसरे जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । रक्त दान शिविर को सफल बनाने के लिए स्थानीय नेहरू पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई । रक्त दान शिविर को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है । जगह जगह पर बैनर एवं पोस्टर लगाये जा रहे हैं । बैठक में कैलाश जैन ने बताया कि सभी रक्त वीरो को 1.50 लाख की स्वास्थ्य पॉलिसी बना कर मुथा परिवार की तरफ से दी जाएगी । इसके साथ ही प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका बहुमान किया जाएगा । इस रक्त दान शिविर में रक्तदाताओं मे से लक्की ड्रॉ से विजेता पांच रक्तवीरो को चांदी का सिक्का देकर भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में रक्त दान शिविर के प्रसार प्रचार हेतु वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, पत्रकार ललित होंडा एवं मुकेश सोलंकी को जिम्मेदारी सौंपी गई । बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्त दान हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर माणकमल भंडारी, कैलाश जैन, मुकेश सेन, कृष्णकुमार विश्नोई, दिनेश भाटी, दिनेश हेगडे, दिनेश रांगी, जगदीश जीनगर, ललित होंडा, मुकेश सोलंकी सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
