केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेवे : मंजू सोलंकी ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।तहसील क्षेत्र के लुनावास गांव में आयोजित भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित जन आक्रोश रैली में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने अशोक गहलोत एवं उनकी सरकार पर जमकर हल्ला बोला । उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार आई है, महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं । आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं । इनकी सरकार में यदि विकास की बात करूँ तो वो भी घटा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए अच्छी योजनाएं शुरू की है । महिलाएं घर बैठे भी इस योजनाओं का लाभ उठा सकती है । जिसमें अहम है उज्ज्वल योजना । जगह जगह शौचालय, सिलाई मशीन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि । जन आक्रोश रैली में विधायक पूराराम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
आक्रोश यात्रा के दौरान महिला चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया । उन्होंने संकल्प पत्र भर कर राज्य सरकार की नाकामी का जिक्र किया । बिजली, पानी, सडक सहित कई समस्याओं के समाधान के लिए महिलाओं ने भाजपा महिला जिला अध्यक्ष मंजू सोलंकी से आग्रह किया कि वे स्वयं रूचि लेकर हमारी समस्याओं के समाधान के लिए उचित प्रयास करे । इस पर महिला जिला अध्यक्ष मंजू सोलंकी ने आश्वासन दिया है कि वे स्वयं रूचि लेकर अपने प्रयासों से समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेगी । 
इस अवसर पर जसराज पुरोहित, छेलपुरी, झालमसिंह, मदनसिंह, बगदाराम, रामलाल, मोहनदास, सोहनलाल सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
