कांग्रेस सरकार के झूठे वादों एवं भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश – महंत प्रतापपुरी महाराज।
|
😊 Please Share This News 😊
|

कांग्रेस ने किया किसान, युवा और गरीबों के साथ अन्याय, 2023 में जनता देगी जवाब – भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली
राजस्थान भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाई जा रही जन आक्रोश यात्रा के अंतर्गत भीनमाल विधानसभा की यात्रा का समापन बागौडा में हुआ। भीनमाल विधानसभा की इस दस दिवसीय यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा की विभिन्न ग्राम पंचायतों पर यात्रा पहूॅची जहां स्वागत और चौपालें आयोजित कर कांग्रेस सरकार के विरूद्ध आरोप पत्र वितरित कर जन जागृति का कार्य किया गया।
समापन समारोह में जन आक्रोश यात्रा के जिला प्रभारी महंत प्रतापपुरी महाराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की कांग्रेस पार्टी ने झूठे वादों से सत्ता में प्रवेश किया है, आम जनता इनके झूठे मंसूबों को जान चुकी है, इसलिए लोगांे में इस भ्रष्ट सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले 10 दिनों में किसानों की कर्ज माफी का वादा किया वो 4 साल में पूरा नहीं कर सकी है। राजस्थान राज्य में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में ये सरकार नाकाम साबित हुई है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस ने किसान, युवा, और गरीबों के साथ किया है अन्याय 2023 में जनता इनको जवाब देगी। किसानों और आम जनता को महंगी बिजली, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, गरीबों के लिए जनहितार्थ योजना इस सभी मुद्दों पर सरकार विफल रही है। महिला अपराधो में राजस्थान प्रथम है महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है, महिलाओं पर अत्याचार, लूट, रेप, आदि की घटनाएं राजस्थान के लिए शर्मनाक है।
जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा जिले में जवाई पुनर्भरण हेतु मांग की जा रही है, जिले की टूटी हुई सड़को से टॉल टैक्स वसूला जा रहा है। एक तरह से तानशाह सरकार बनकर काम कर रही है।
जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा संयोजक जसराज राजपुरोहित ने कहा की जिले के अधिकांश जगहों पर सरकारी स्कूलों में पद रिक्त पड़े है, स्कूलों में शिक्षा प्रभावित हो रही है जिसके कारण बच्चो के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान योजना को निशुल्क दिया गया है लेकिन भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने इसका नाम बदल कर चिरंजीवी योजना करके आम जनता से 800 रुपए लिए जा रहे है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुंखाराम राजपुरोहित वाली ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है महंगी बिजली किसानों को कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ते के नाम पर जनता को ठगा है कांग्रेस सत्ता में शामिल लोग 4 साल से कुर्सी किसके हाथ में रहे इस लड़ाई में व्यस्त है जनता के मुद्दो और समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं रहा है।
जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी ने कहा की जिले में चल रही जन आक्रोश यात्रा जिले के समस्त विधानसभाओं में समापन हुआ। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर आमजनता का समर्थन मिला एवम हजारों लोगों ने शिकायत पेटी में अपनी शिकायते डालकर मिस्ड कॉल अभियान में अपना समर्थन दिया।
इस दौरान कार्यक्रम के जिला प्रभारी मंहत प्रतापपुरी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, भीनमाल विधायक पुराराम चौधरी, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखांराम राजपुरोहित, बागौडा प्रधान सवितादेवी राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सांवलाराम देवासी, जिला संयोजक गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, जिला सोशल मिडिया संयोजक चंद्रकांत सुन्देशा, विधानसभा संयोजक जसराज राजपुरोहित, बागौडा मंडल अध्यक्ष गंगाराम माली, उदयसिंह दादाल, टीकमसिंह राणावत किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली देवीसिंह चौहान, जबराराम राण महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मीरा देवासी जिला परिषद रेखा कंवर, हरदानराम बिश्नोई जालमसिंह सोलंकी छेलपुरी गोस्वामी नरींगाराम पटेल,
किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मकनाराम चौधरी, पुखराज बगौटी, जामताराम पटेल, इन्द्रसिंह राणावत मोडसिह बागोड़ा बागोड़ा मंडल महामंत्री ठाकराराम जाट, निसार खां भूटाराम मेघवाल, चेलाराम चौधरी विकास सोलंकी बागेडा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष थानाराम चौधरी, रमेश बिश्नोई, जानुराम चौधरी गयाराम मेघवाल गिगाराम भील जेताराम मेघवाल भुटाराम मेघवाल हेमसिंह राठौड, छैलसिंह राठौड, जब्बरसिंह चौहान विजयसिंह चौहान भावाराम देवासी, पूनमाराम मेघवाल, किसनसिह राव हडमत सेन मेड़ा हरिसिंह दादाल भगवानसिंह दादाल दमाराम जाट शोराराम जाट पुराराम बिजलियां राणाराम सोबडावास हिन्दूराम गर्ग, भीमाराम गर्ग बगपुरी विरमाराम राऊता मसराराम संजय देवासी चन्दन सिंह राणावत बाबुखां मोरसीम सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजुद रहें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
