नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा में श्रवण राठौड़ ने की मुलाकात, दिए अहम सुझाव – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा में श्रवण राठौड़ ने की मुलाकात, दिए अहम सुझाव

😊 Please Share This News 😊

– भारत जोड़ो यात्रा में राठौड़ तीन दिन तक चले कारवां के साथ। – श्रवण राठौड़ यात्रा में 10 किमी तक राहुल गांधी से कदम मिलाकर साथ साथ चले।
*न्यूज़ नेटवर्क भीनमाल।*
भीनमाल से कांग्रेस के युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण सिंह राठौड़ ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी की अगवानी की और उनका स्वागत कर साहसिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। श्रवण राठौड़ सवाई माधोपुर से दौसा के लालसोट तक 10 किलोमीटर तक राहुल गांधी के कदम से कदम मिलाते हुए साथ चले। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर राहुल गांधी को श्रवण राठौड़ ने कई अहम सुझाव भी दिए।
कांग्रेस नेता श्रवण राठौड़ ने बताया कि राहुल गांधी ने आजादी के बाद सबसे बड़ी कठिन यात्रा शुरू की है। राजस्थान में आने के बाद श्रवण सिंह राठौड़ तीन दिन तक भारत जोड़ो यात्रा के कारवां में करीब 70 किलोमीटर तक पैदल साथ चले। राठौड़ ने बताया कि कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश होते हुए ये यात्रा 4 दिसम्बर को राजस्थान आई है। राजस्थान में भी राहुल गांधी के साथ इस भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग शामिल होकर देश में सामाजिक समरसता और भाई चारा बढाने का संदेश दिया है। राठौड़ के मुताबिक भारत यात्रा में जहां – जहां राहुल गांधी जा रहे हैं, कारवां बढ़ता ही जा रहा है। लोगों का आशीर्वाद, उन का प्रेम, उनका प्यार, उनकी दुआएं राहुल गांधी के साथ हैं। राठौड़ ने बताया कि तीन दिन तक इस यात्रा में साथ रहकर महसूस किया कि राहुल गांधी के साथ शौर्य एवं वीरों की धरती राजस्थान में भारी जनसैलाब उमड़ रहा है और राजस्थान की जनता जगह-जगह जोश के साथ राहुल गांधी जी का स्वागत कर रही है। श्रवण राठौड़ ने राहुल गांधी से मिलकर राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कई अहम सुझाव भी दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!