नैत्र चिकित्सा शिविर में 1500 लोगों की जांच कर 215 के आपरेशन किये
|
😊 Please Share This News 😊
|

स्थानीय राजेन्द्र सूरि जैन दादावाडी परिसर में श्रीमती जीवीबाई गेनमल सोलंकी चैरिटेबल ट्रस्ट, जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वाधान में एवं स्व. जवाहरमल, स्व. मांगीलाल एवं स्व. सीतादेवी सोलंकी की स्मृति में विशाल निःशुल्क लेंस युक्त आँखों का कैम्प रखा गया ।नैत्र चिकित्सा शिविर के उदघाटन के समय जैन साध्वी द्वारा विधिवत मंत्रोंचार वासक्षेप किया गया । महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सोलंकी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया । हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सोलंकी परिवार की ओर से मानव धर्म को अपना मूल धर्म मानते हुए आँखों का निःशुल्क कैंप लगाया है । इसमें कुल 1500 लोगों की जाँच कर 600 लोगों को चश्मे वितरण किये गये । इनमें जरूरत मंदों को दवाइयाँ दी गई एवं 215 लोगो के ऑपरेशन किये गये । राजेंद्र सोलंकी ने बताया कि शिविर में जाँचे एवं ऑपरेशन बैगलोर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर नरपत सोलंकी द्वारा किये गये । डॉक्टर नरपत सोलंकी कर्नाटक में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, इन्हें कर्नाटक सरकार द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है । 
इस अवसर पर डॉक्टर नरपत सोलंकी ने बताया कि मुझे ख़ुशी है कि आज में जिस जगह पर पढ़ा-बड़ा हुआ और आज मैं इन की सेवा कर रहा हूँ । मैं ज़िंदा हूँ तब तक जालोर वासियों की निःशुल्क सेवा करता रहूंगा । मेरा समस्त स्टाफ़ भी मानव सेवा में समर्पित है, मैं उन्हें भी धन्यवाद देता हूँ कि वो मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है । शांतिलाल सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन महेंद्र मुणोत द्वारा किया गया ।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर रिखबचन्द सोलंकी, डॉक्टर नरपत सोलंकी, शांतिलाल सोलंकी, दिनेश सोलंकी, राजेंद्र सोलंकी, लवी, कुणाल, ऋषभ, भावीन, कार्तिक, महेंद्र मूणोत, भेरूमल सेठ, विकास बोहरा, धनपत मुथा, नवाब, डूंगरमल मुणोत, बसन्त शाहजी, छतराराम सुथार, मुकेश मुथा, कैलाश मुथा, निलेश, यशोदा, मंजु सोलंकी, प्रेमलता गुलेच्छा, फुलवंती, वर्षा, कंचन, अरुणा, नेहा, मेघा शाह, दीपिका, इंदु चौधरी, गायत्री गौड, आशादेवी, आरती सोलंकी, वीरेंद्र मंगलिया, हनुमान, प्रेमलता गुलेच्छा, फुलवंती, वर्षा, कंचन, अरुणा, नया, मेघा, दीपिका, इंदु चौधरी, गायत्री, आरती सोलंकी, अयुब शेख, रयान, सादिक, अरमान, रमेश माली, शहजाद खान आदि उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
