नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर में 1288 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर में 1288 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार ।

😊 Please Share This News 😊

सरस्वती महाविद्यालय में राजस्थान सरकार द्वारा विशिष्ट संगठन योजनान्तर्गत दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर भाद्राजून में 22 से 31 दिसम्बर तक  आयोजित किया जा रहा हैं । इसमें अभी तक 1288 मरीजों का निःशुल्क उपचार कर औषधीयां दी गई ।   शिविर प्रभारी डॉ. रामेश्वर गौतम ने बताया कि जिला कलेक्टर निशांत जैन और आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. रमेश श्रीवैष्णव के सानिध्य में सरस्वती शिक्षण संस्थान के प्रांगण में आयुर्वेद विभाग जालोर द्वारा पाइल्स-बवासीर, नासूर- भगंदर, फिशर-परिकर्तिका आदि विभिन्न रोगों का निःशुल्क ऑपरेशन कर इलाज किया जा रहा हैं । इस शिविर में अभी तक 42 रोगियों का ऑपरेशन आयुर्वेदिक क्षारसूत्र विधी द्वारा क्षारसूत्र विशेषज्ञ डॉ. भरत सुथार, डॉ. प्रेमसुख और उनकी टीम ने किए । शिविर में आयुर्वेद पंचकर्म थैरेपी स्नेहन, स्वेदन आदि विधियों से प्रतिदिन कटिशूल, संधिशुल आदि जोड़ो के दर्द के अनेक मरीज लाभान्वित हो रहे हैं । शिविर में प्रातःकाल योग शिक्षक डॉ. अनीता वर्मा द्वारा योग एवं प्राणायाम करवाया जा रहा हैं ।    मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि शिविर में डॉ. राधेश्याम गुप्ता, डॉ. हरजीराम विश्नोई, डॉ. भागीरथ, डॉ मितुल मंडा, डॉ. दिनेश परमार, डॉ. राकेश, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. वगताराम, डॉ.अखिलेश सहित आयुर्वेद विभाग के अधिकारी, कम्पाउंडर, परिचारक आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!